Jungle Ka Video: अपने इलाके में इंसानों को देखकर भड़का गैंडा, इस तरह से सिखाया सबक
Rhino Video: क्रूगर नेशनल पार्क का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गैंडा पर्यटकों को दौड़ाता नजर आ रहा।

जंगल जानवरों का घर है, लेकिन पिछले कुछ दशकों में वहां पर इंसानों की दखल तेजी से बढ़ी है। पहले इंसानों ने जंगलों का दोहन किया, फिर बचे हुए हिस्से में पर्यटकों के लिए 'जंगल सफारी' शुरू कर दी, जिसका वहां रहने वाले जीवों पर बुरा असर पड़ रहा। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)
वायरल वीडियो ग्रेटर क्रूगर नेशनल पार्क का है, जो साउथ अफ्रीका में है। वहां पर कुछ लोग सफारी करने गए थे। उनको सफेद गैंडे की तलाश थी। उनकी वो तलाश पूरी हुई, लेकिन गैंडे को ये मुलाकात पसंद नहीं आई और उसने उन पर हमला बोल दिया। हालांकि ड्राइवर की समझदारी से सब बच निकले।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खुली जिप्सी में बैठकर सब नेशनल पार्क घूमने निकले थे। तभी उनको खुले मैदान में एक गैंडा दिखा। हालांकि गैंडे को पर्यटक नहीं पसंद आए, ऐसे में वो तुरंत गुस्से में आ गया। उसने उस गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया, जिसमें सब बैठे थे।

ड्राइवर काफी ज्यादा एक्सपीरियंस वाला था। वो गैंडे के गुस्से को तुरंत समझ गया और तेजी से गाड़ी भगाई। इसके बाद भी गैंडा तेज रफ्तार से उनके पीछे भागता रहा। कुछ देर बाद वो रुक गया और सभी पर्यटक सुरक्षित भाग निकले।
चश्मदीदों ने क्या कहा?
वीडियो को फिल्माने वाले स्टासिया चैपमैन ने कहा कि सफेद गैंडा जंगल सफारी के पांच बड़े जानवरों में से एक है। वो उनसे 100 मीटर की दूरी पर घास खा रहा था, लेकिन अचानक उसको गुस्सा आ गया। उसने सिर उठाया और हमको घूरने लगा। उनके गाइड ने खतरे को भांप लिया था और उन्हें वक्त से बचा लिया।
क्यों हुआ उग्र?
वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछने पर गैंडे के उग्र होने के कई कारण पता चले। एक कर्मचारी ने बताया कि हो सकता है, गैंड पर्यटकों से खतरा महसूस कर रहा हो या फिर वो गाड़ी की आवाज से गुस्सा हो गया हो। ये आम बात है। गैंडे और हिप्पो कभी कभार काफी ज्यादा उग्र हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications