क्या वो जिन्न था? रात के 3 बजे मस्जिद में नमाज पढ़ती दिखी बड़ी सी परछाई, वायरल हो रहा ये VIDEO

Jinn praying at Mosque: कई लोग भूत प्रेत या फिर भगवान पर खूब विश्वास करते हैं तो कई लोग नहीं। दुनिया में तरह तरह के लोग हैं। लेकिन अगर आप इन सब चीजों पर भरोसा करते हैं तो वायरल हो रहा वीडियो आपको हिला कर रख देगा।

क्लिप ने लोगों को डराया
वीडियो रात के 3 बजे मस्जिद में नमाज पढ़ रहे एक जिन्न का है, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। इस वीडियो ने लोगों को दो ग्रुप में बांट दिया है। कई लोग वीडियो को फेक बता रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि ये वीडियो एकदम असली है और उन्होंने भी अपनी जिंदगी में ऐसे वाकये अनुभव किए हैं।

(वीडियो-नीचे)

Jinn

नमाज अदा करता दिखा जिन्न!
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये जिन्न रात के तीन बजे मस्जिद में नमाज अदा करता दिखा। क्लिप में भी एक अजीब सी परछाई नमाज पढ़ते दिख रही है। बार-बार इस परछाई की आकृति बदलती जा रही थी। हालांकि, देखने में ये इंसान तो बिल्कुल नहीं लग रहा। ऐसे में कई लोगों ने इसे जिन्न बताया। वीडियो के कैप्शन में भी इसे जिन्न ही बताया गया है।

कभी लंबी तो कभी छोटी हो रही परछाई
वीडियो में दिखने वाली परछाई बैठने से पहले काफी लंबी दिखाई दे रही होती है। इसके बाद जैसे ही वो नमाज पढ़ने लगती है तो काफी झुक जाती है। परछाई को नमाज अदा करते भी देखा गया। हालांकि, इस वीडियो को शूट करने वाले और इसकी जगह के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में कई लोग इसे फेक बता रहे हैं तो कईयों का कहना है कि ये बिल्कुल असली है।

वायरल वीडियो...

लोगों ने दिए रिएक्शन
कमेंट सेक्शन में लोग आपस में ही भिड़ते नजर आए। एक यूजर ने कहा कि अगर ये जिन्न है तो हमेशा की तरह कैमरामैन भी वहीं मौजूद था। वो सुरक्षित बच कैसे गया? एक और ने कहा कि जिन्न तो किसी को दिखाई भी नहीं देता फिर ये दिख कैसे रहा है? कई लोगों ने कहा कि इस तरह के फेक वीडियो पोस्ट कर लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहिए। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं, जिन्होंने वीडियो को रीयल बताया। एक ने कहा कि उसके दादाजी ने एक जिन्न को कुरान पढ़ाया था, जो अब हाफिज बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+