मशहूर रेस्तरां में परोसी गई सबसे टेस्टी 'सुशी', इस कीमत में घूम आएंगे विदेश
स्वादिष्ट और मजेदार सुशी की तो भारत क्या पूरी दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस शानदार डिश के पीछे लोग पागल रहते हैं। खाने के शौकीन लोगों को सुशी का मजा उठाने के लिए अच्छी खासी कीमत देनी पड़ती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में जापान के एक रेस्तरां सुशी किरिमोन में भी देखने को मिला, जहां मेन्यू की सबसे स्वादिष्ट लेकिन महंगी सुशी परोसी गई है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 'किवामी ओमाकेस' कोर्स, जिसमें सुशी के 20 टुकड़े शामिल हैं। इसकी कीमत JP¥350,000 (£1,927; $2,475) यानी कि 2 लाख रुपये से अधिक है। जिसके चलते ये दुनिया की सबसे महंगी सुशी में शामिल हो गई है।

खासतौर से, पिछला रिकॉर्ड 2010 में शेफ एंजेलिटो अरनेटा जूनियर द्वारा स्थापित किया गया था, जिन्होंने हीरे से सजाए गए और 24-कैरेट सोने की पत्ती में लपेटे हुए पांच निगिरी टुकड़े परोसे थे। जिनकी कीमत 91,800 फिलीपीन पेसो यानी कि 1 लाख 34 हजार से भी ज्यादा थी।
वर्ल्ड रिकॉर्ड वेबसाइट ने आगे कहा कि सुशी किरीमोन की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सर्विंग पारंपरिक जापानी तकनीकों और तरीकों का उपयोग करके तैयार की गई है। इसमें कहा गया है कि पूरे जापान से सावधानीपूर्वक चयनित सामग्रियों का उपयोग करके, रेस्तरां ने वाशोकू (पारंपरिक जापानी व्यंजन) को बढ़ावा देने के लिए इस खास डिश को बनाया।
इस स्वादिष्ट व्यंजन में निगिरी के टुकड़े शामिल हैं, जो चावल की एक गेंद के ऊपर पतली कटी हुई कच्ची मछली रखी होती है। साशिमी (चावल के बिना कच्ची मछली) के कुछ टुकड़े और माकी (कटा हुआ सुशी रोल) के दो टुकड़े भी हैं।
गिनीज ने इस पूरी डिश का विवरण नीचे दिया हुआ है...
सफेद टाइलफिश और बेलूगा केवियार
शिंको (छोटे गिज़्ज़र्ड शैड)
पैसिफिक ब्लूफिन ट्यूना
चम सैलमन
बिगफिन रीफ स्क्विड
से व्हेल टेल मीट
मुरासाकी यूनी (पर्पल सी अरचिन)
बाफुन यूनी (ग्रीन सी अरचिन)
स्टीम्ड एबलोनी
फुटोमाकी का स्लाइस ('फैट रोल') जिसमें हैं हेयरी क्रैब, कॉन्गर ईल, ड्राइड मुलेट रो, मंकफिश लिवर, पर्पल सी अरचिन, ककड़ी, मत्सुटाके मशरूम, शियाताके मशरूम, कांप्यो (ड्राइड गोर्ड शेविंग्स), ओबोरो (क्रम्बल्ड श्रिम्प पेस्ट), और अंडा
फैटी टूना बेली
मीडियम-फैट टूना बेली
लीन टूना बैक
मार्बल्ड टूना बेली
सीयर्ड टूना बेली
जापानी टाइगर प्रॉन
बटन श्रिम्प और बेलूगा केवियार
कॉन्गर ईल
सी ईल और ब्लैक ट्रफल
हेयरी क्रैब और बेलूगा केवियार












Click it and Unblock the Notifications