ये है 19,000 रुपये वाला आम! जिसे उगाने में अच्छे अच्छों के छूट जाएंगे पसीने, इस देश में हो रही है खेती
Japan special Mango: 19,000 रुपये का आम, जो न सिर्फ अपने स्वाद बल्कि अपने खास तरह की खेती के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। जापान का एक शख्स 2011 से इस आम की खेती कर रहा है।

World's Expensive Mango: आम के शौकीन लोगों को अलग-अलग तरह के आम खाने का बड़ा शौक होता है। गर्मियां आते ही आम की जिस वैराइटी की चर्चा रहती है वो है आमों का राजा अल्फांसो। लजीज होने के साथ इसके दाम भी आसमान छूते हैं।
19,000 रुपये का आम
महंगा होने की वजह से अल्फांसो आम काफी लोग नहीं खरीद पाते। लेकिन आम की एक और वैराइटी है, जो अल्फांसो से कहीं ज्यादा महंगी है। अगर इसे दुनिया का सबसे महंगा आम भी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। जी हां! हम बात कर रहे हैं 19,000 रुपये के आम की। यहां बात किलो की नहीं बल्कि एक आम की हो रही है।
जापान का शख्स कर रहा खेती
आम का कनेक्शन गर्मी से ही होता है। क्योंकि गर्मी के समय ही आम पककर तैयार होते हैं। लेकिन जिस आम की हम बात कर रहे हैं, ये गर्मी नहीं बल्कि कड़ाके की ठंड में उगता है। जापान में उगाया जाने वाले इस आम को पकाने के लिए ग्रीनहाउस के तापमान को 36 डिग्री सेल्सियस तक किया जाता है। जबकि बाहर का तापमान दिसंबर के महीने में -8डिग्री सेल्सियस होता है। नाकागावा नाम का शख्स पिछले कई सालों से जापान के सबसे उत्तरी द्वीर के बर्फले टोकाची क्षेत्र में ये आम उगा रहे हैं।
230 डॉलर का एक आम
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आम को वे 230 डॉलर प्रति आम की कीमत पर बेचते हैं। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि अपनी खेती में एक प्रयोग करके वे जमीन से दुनिया का सबसे महंगा आम उगाएंगे। पहले एक पेट्रोलियम कंपनी चलाने वाले 62 वर्षीय नाकागावा कहते हैं कि शुरुआत में किसी ने मुझे सीरियसली नहीं लिया। मैं प्रकृति से ही कुछ प्राकृतिक निकालना चाहता था।
कैसे जागी खेती की रुचि?
सालों तक किसी और कारोबार में काम करते हुए नाकागावा ने आम की खेती शुरू की। पेट्रोलियम कंपनी से परे उनकी खेती के काम में रुचि जागी। उन्हे्ं पता लगा कि सर्दियो्ं में फल उगना एकदम संभव है। इसके बाद उन्होंने एक खेत बनाया और अपने स्टार्टअप नोरावर्क्स जापान की स्थापना की। कुछ साल बाद उन्होंने अपने आम के ब्रांड को हकुगन तो ताइतो के तौर पर ट्रेडमार्क भी किया।
बेहद मुश्किल है इसकी खेती
दिलचस्प बात है कि नाकागावा प्रकृति का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। गर्मी और सर्दी का उपयोग कैसे करना है, ये बात उन्हें अच्छी तरह मालूम है। सर्दियों के महीने में वे बर्फ जमा करते हैं और गर्मियों में इसका उपयोग अपने ग्रीनहाउस को ठंडा करने के लिए करते हैं। इसके बाद सर्दियों में वे ग्रीनहाउस को गर्म करने के लिए गर्म पानी के झरने का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह वे बेमौसमी 5000 आमों की कटाई करते हैं।
कई गुना मीठा होता है ये आम
ये पूरी प्रक्रिया आम को ठंड के मौसम में भी पकने देती है। जबकि आसपास कई सारे कीड़े मौजूद होते हैं। वे कीटनाशक दवाओं का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करते। इसके साथ ही नाकागावा का दावा है कि ये सामान्य आम की तुलना में कई गुना ज्यादा मीठा भी होता है।












Click it and Unblock the Notifications