जोकर ने खेला मौत का खेल! कोर्ट ने सुनाई 23 साल की सजा, जानिये क्या है पूरा मामला
Japan court sentence jail to joker: एक शख्स को कोर्ट ने 23 साल की सजा सुनाई है। ऐसे में ये हर तरफ सुर्खियों में छाया हुआ है। लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इस शख्स ने ऐसा किया क्या होगा? तो आपको बता दें कि इसे ऐसी सजा जोकर बनने को लेकर मिली है।
कोर्ट ने सुनाई 23 साल की सजा
जी हां! मामला है जापान का। जहां एक शख्स को जोकर बनना इतना भारी पड़ गया कि उसे अदालत ने 23 साल की जेल की सजा सुना डाली। अगर आपको लग रहा कि सिर्फ जोकर बनने पर उसे ऐसी सजा मिली है, तो बता दें कि उसने न सिर्फ ये ड्रेस पहनी बल्कि इसे पहनकर ऐसे अपराध को अंजाम दिया, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।

कहां से शुरू हुई ये कहानी?
ANI न्यूज की खबर के मुताबिक, हतोरी नाम का ये शख्स जोकर की ड्रेस पहनकर खौफनाक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था। इसे हत्या और आगजनी की कोशिश का दोषी पाया गया है। शख्स के अपराध की कहानी शुरू हुई हेलोवीन से, जब साल 2021 में उसने जोकर के कपड़े पहनकर ट्रेन मे आतंक फैलाया।
ये कोई आम जोकर नहीं बल्कि...
दरअसल, ये शख्स कॉमिक बुक के विलेन 'द जोकर' की कहानी से इतना प्रभावित था, कि उसने उसी जोकर की तरह हरकत करने की ठानी। खौफनाक हत्या की कोशिश करने का मकसद लेकर उसने 70 साल के एक बुजुर्ग शख्स के शरीर पर चाकू से भी वार किया। इतना ही नहीं, शख्स ने 12 लोगों को जान से मारने की कोशिश में ट्रेन में आग भी लगाई।
चर्चा में ये जोकर
देखते ही देखते इस जोकर की कहानी की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। लोग बेहद हैरान हैं कि आखिर इस तरह की घटना को कोई कैसे अंजाम दे सकता है। मामला सामने आने के बाद जोकर बने शख्स ने कहा कि वो एक कॉमिक बुक से काफी प्रेरित था और उसे बुक के विलेन की ही तरह लोगों की जिंदगी तबाह करनी थी। वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने की फिराक में था।












Click it and Unblock the Notifications