जब विंटर ओलंपिक से पहले लीक हुईं इस महिला खिलाड़ी की न्यूड तस्वीरें और वीडियो, शर्मसार हो गया था पूरा देश
नई दिल्ली, 4 फरवरी: बीजिंग में विंटर ओलंपिक शुरू हो गए हैं। इस बीच एक पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी की भी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही, जिनकी न्यूड तस्वीरें 2014 के विंटर ओलंपिक से ठीक पहले लीक हो गई थीं। बाद में उस पर काफी हंगामा हुआ। साथ ही उनके देश लेबनान ने माना कि खिलाड़ी की इस हरकत से उसकी प्रतिष्ठा को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

पति भी थे पूर्व वर्ल्ड चैंपियन
दरअसल जैकी चामौन (Jackie Chamoun) स्कीइंग रेस की खिलाड़ी थीं। उन्होंने 1998 के विश्व कप विजेता रियल मैड्रिड के खिलाड़ी क्रिश्चियन कारेम्बु से शादी की। 2010-11 के आसपास जैकी ने लेबनान के पहाड़ों पर एक कलेंडर के लिए शूट करवाया। जिसमें वो स्की शूज और स्कीइंग किट के साथ थीं। इस फोटोशूट में उन्होंने ऊपर का टॉप नहीं पहना था।

वीडियो भी हुआ था लीक
2014 में जैसे ही विंटर ओलंपिक्स की शुरुआत हुई, उनकी न्यूड तस्वीरें लीक हो गईं। शूट के दौरान एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मॉडलिंग की तुलना में स्की रेसर बनना आसान है, क्योंकि उन्हें बिना कपड़ों के पोज देने की आदत नहीं है। वैसे उनके इस मजाकिया वीडियो पर कोई हंसा नहीं बल्कि देश में गुस्सा बढ़ता गया। इस पर लेबनान ने कहा कि महिला खिलाड़ी की इस हरकत ने देश की प्रतिष्ठा को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

मांग ली थी माफी
मामला बढ़ता देख चामौन ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया और अपनी तस्वीरों के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया कि वो एक ऑस्ट्रियाई कैलेंडर के लिए शूट कर रही थीं। उसमें कुछ तस्वीरें और वीडियो ऐसे हैं, जिसे सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए था। चामौन ने कहा कि मैं आप सभी से माफी मांगना चाहती हूं, मैं जानती हूं कि लेबनान एक रूढ़िवादी देश है और ये वो छवि नहीं है जो हमारी संस्कृति को दर्शाती है।

प्रदर्शन भी रहा खराब
वैसे 2014 का विंटर ओलंपिक चामौन के लिए निराशाजनक रहा, जहां वो स्लैलम में 47वें स्थान पर रहीं। वैसे बहुत से लोग उनकी माफी के बाद भी नाराज थे। उनका मानना था कि इस बेज्जती से निपटने के लिए लेबनान सरकार को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
(तस्वीरें- यूट्यूब से लिए गए स्क्रीनशॉट)









Click it and Unblock the Notifications