हेलीकॉप्टर से छुट्टियां मनाने गया था रईस घर का बेटा, सेल्फी लेने में की एक गलती, सिर धड़ से अलग
नई दिल्ली, 28 जुलाई: मौजूदा वक्त में ज्यादातर इंसान सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक्टिव रहते हैं। कुछ लोग तो वहां पर सामान्य यूजर्स की तरह रहते हैं, जबकि कुछ दिखावेबाजी के चक्कर में सारी सीमाएं पार कर जाते हैं। अब ग्रीस से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सेल्फी के चक्कर में एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी। (तस्वीरें-सांकेतिक)

पंखे की चपेट में आए जैक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में ब्रिटेन के निवासी 22 साल के जैक फेंटन हेलीकॉप्टर के पंखों की चपेट में आ गए। वो एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखते थे। घटना के बाद जब पुलिस टीम ने जांच की तो वो भी हैरान रह गई। वैसे तो जैक की जान उनकी गलती से गई, लेकिन पुलिस ने हेलीकॉप्टर की देख-रेख करने वाले कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

पंखे बंद होने से पहले उतरे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जैक अपने तीन दोस्तों के साथ मायकोनोस से ग्रीस की राजधानी एथेंस गए हुए थे। इसके लिए उन्होंने एक हेलीकॉप्टर लिया। जब पायलट ने प्राइवेट हेलीपैड पर उसे लैंड करवाया तो जैक तुरंत उतर गए और पीछे जाकर फोटो लेने लगे। हैरानी की बात ये थी कि उस वक्त तक हेलीकॉप्टर के पंखे घूम रहे थे और किसी ने उनको नहीं रोका।

क्या ये कोई साजिश?
सेल्फी लेते वक्त जैक हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आ गए और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं जैक के परिवार वाले भी छुट्टी पर थे, जो उनके पीछे दूसरे हेलीकॉप्टर में आ रहे थे। बेटे की हालत देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही कि क्या जानबूझकर पंखा बंद होने से पहले जैक को उतारा गया या फिर ये हादसा गलती से हुआ। इस मामले में पायलट पर भी कार्रवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications