50 साल बाद खुला गुफा का दरवाजा, अंदर टाई और कोट पहने मिला 'एलीफैंट मैन'
नई दिल्ली, 11 नवंबर: इटली के सिसिली में स्थित माउंट एटना में कुछ दिनों पहले एक गुफा को खोला गया, जो कई दशकों से बंद थी। इसके बाद वहां पर लाइट की व्यवस्था कर खोजकर्ताओं ने जांच शुरू की। शुरुआत में उनके हाथ झाड़, पत्तियां ही आईं, लेकिन कुछ देर बाद अंदर एक ऐसी चीज मिली जिसको देख सबके होश उड़ गए। वहां पर एक शख्स का शव था। खास बात तो ये है कि उसने बकायदा टाई औ सूट पहन रखा था।
Recommended Video

'एलीफैंट मैन' नाम रखा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये गुफा करीब 50 साल से बंद थी। हाल ही में किसी गुमशुदा की तलाश में पुलिस ने खोजकर्ताओं की मदद से गुफा को खोला। वहां पर एक शख्स का शव मिला, जो करीब 50 साल पहले का बताया जा रहा है। साथ ही वो लाश पूरी तरह से सूख गई थी। उसने बकायदा सूट और कोट पहन रखा था, जिस वजह से उसे एक्सपर्ट्स 'एलीफैंट मैन' कह रहे हैं।

1970 के आसपास की घटना
वहीं जब डॉक्टरों की एक टीम ने जांच की तो पता चला कि उसके चेहरे और नाक पर बेहद गहरे जख्म थे। आगे की जांच में पता चला कि उसके पास एक पर्स भी थी, जिसमें कुछ सिक्के मिले हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1970 के करीब शख्स इस गुफा में गया रहा होगा, लेकिन वो कैसे और क्यों पहुंचा ये पता नहीं चल पाया है।

कुर्बानी का है मामला?
कुछ एक्सपर्ट इसे सुसाइड का मामला मान रहे हैं। इस थ्योरी के मुताबिक शख्स तैयार होकर आया होगा और यहीं पर सुसाइड कर लिया, जबकि कुछ ने इसे कुर्बानी से जोड़ दिया। उनके मुताबिक शख्स ने टाई, घड़ी सब लगा रखी थी। बहुत सी प्रथाओं में शवों को अच्छा कपड़ा पहनाया जाता है, हो सकता है कि मृतक ने कुर्बानी के लिए ऐसा किया हो। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि उसके चेहरे पर चोट कैसे लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications