International Space Station : कभी देखा है हवा में उड़ता हुआ पानी? अतंरिक्ष स्टेशन से आई मनमोहक तस्वीरें

behavior of a free-flying water bubble inside the International Space Station's Kibo laboratory module

Space (अंतरिक्ष) में जीवन के जुड़े रहस्य हमेशा ही लोगों को चौंकाते रहे हैं। यही कारण है स्पेस स्टेशनों के अंदर अंतरिक्ष यात्रियों के दैनिक जीवन के फुटेज अक्सर वायरल होते रहे हैं। जो ना सिर्फ लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं, बल्कि उन्हें रहस्यों भरी दूसरी दुनिया के बारे में सोचने को मजबूर कर देते हैं। हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

पानी के साथ अनोखा करतब

पानी के साथ अनोखा करतब

आईएसएस की ओर से जारी की गई तस्वीरों में एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन के अंदर पानी के साथ एंजॉय करते दिख रहे हैं। स्पेस स्टेशन में हवा में तैर रहे पानी के बुलबुलों के साथ स्पेस यात्री करतब दिखा रहे हैं। ये अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के एक्सपीडिशन- 68 पर मौजूद हैं। वायरल तस्वीरों को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

पानी के साथ फन करते दिखे एस्ट्रोनॉट

पानी के साथ फन करते दिखे एस्ट्रोनॉट

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आईएसएस ने लिखा कि, एक्सपीडिशन 68 के अंतरिक्ष यात्री (लेफ्ट से) फ्रैंक रुबियो, केजेल लिंडग्रेन, जेसिका वॉटकिंस, सामंथा क्रिस्टोफोरेटी, और बॉब हाइन्स ने फ्लूड फिजिक्स के साथ फन किया। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की किबो प्रयोगशाला मॉड्यूल के अंदर एक फ्री फ्लाइिंग वाले पानी के बुलबुले के व्यवहार का निरीक्षण कररहे थे।

किबो प्रयोगशाला के अंदर की तस्वीरें

किबो प्रयोगशाला के अंदर की तस्वीरें

तस्वीर की बैकग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का किबो प्रयोगशाला मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। तस्वीर में अंतरिक्ष यात्री पानी के बुलबुले को विस्मय के साथ घूरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह उनके साथ मजे कर रहे हैं, उनका ग्रेबिटी के बिना व्यवहार का अध्ययन कर रहे हैं। इन तस्वीरों का हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

पिछले महीने ही स्पेश में पहुंचे हैं ये स्पेश यात्री

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 68वें विस्तारित मिशन को एक्सपीडिशन 68 के रूप में जाना जाता है। ये मिशन 29 सितंबर 2022 को लॉन्च किया गया है। सोयुज एमएस-21 से यात्रियों को स्पेस में भेजा गया था। वर्तमान में स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो, जेसिका वाटकिंस, केजेल लिंडग्रेन, सामंथा क्रिस्टोफोरेटी और बॉब हाइन्स मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+