देश के इस कोने में बहता है उल्टा पानी, वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य बनी ये जगह, जानें मैनपाट के बारे में

Ulta Pani: हमारे देश में वैसे तो रहस्यमयी जगहों की कोई कमी नहीं है। मगर आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जिसे अगर अजूबा भी कहा जाए, तो भी शायद कुछ गलत नहीं होगा। ये ऐसी जगह है, जहां पर पानी उल्टा बहता है। कुदरत का ये करिश्मा देखने पर यकीन कर पाना भी बेहद मुश्किल सा लगता है।

अगर आप भी किसी घूमने की जगह की तलाश में हैं, तो ये खूबसूरत जगह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। जिस जगह की हम बात कर रहे हैं, ये छत्तीसगढ़ में है। ये जगह सरगुजा जिले के मैनपाट में है। मैनपाट इतना सुंदर है कि इसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है। यहां का मौसम किसी पहाड़ी क्षेत्र जैसा ही सुहाना रहता है।

chhattisgarh

इस जगह आपको टाइगर पॉइंट, मेहता पॉइंट, दलदली, फिश पॉइंट जैसे कई शानदार पॉइंट्स देखने को मिलता है। इसी जगह एक जगह है उल्टा पानी। ये जगह इतनी मशहूर है कि यहां पर विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं।

इसे अगर रहस्य कहा जाए तो कुछ भी गलत नहीं होगा। आप यहां देखेंगे कि पानी उल्टा बह रहा है। मतलब कि ढलान से ऊपर की तरफ यहां पानी बहता है। ग्रैविटी का नियम भी यहां पर फेल है। आमतौर पर पानी ढलान की ओर बहता है मगर इस रहस्यमयी जगह में पानी ऊपर की ओर बहता है।

वैज्ञानिकों के लिए भी ये काफी रहस्य बना हुआ है कि आखिर कैसे पानी यहां उल्टी ओर बहता है। लद्दाख के मैग्नेटिक हिल की ही तरह यहां गाड़ी भी उल्टी ही चलती है। मैनपाटी में भी अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो यहां पर ये उल्टी ही चलेगी यानी कि चढ़ाई की तरफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+