सोशल मीडिया स्टार को पुलिस ने बना दिया 'वांटेड' सेक्स वर्कर, अब सेलिब्रेटी ने उठाया यह कदम
न्यूयॉर्क, 14 मार्च: अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस ने एक ऐसी बड़ी गलती कर दी, जिसका खामियाजा एक सोशल मीडिया स्टार को उठाना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) ने एक ऐसी महिला की फोटो का पोस्टर छापकर उसे 'वांटेड' बना दिया, जिसने कोई क्राइम ही नहीं किया था। न्यूयॉर्क पुलिस की इस बड़ी गलती का शिकार होने के बाद अब सोशल मीडिया स्टार ने पुलिस के खिलाफ एक्शन लेते हुए 2 अरब 30 करोड़ यानी 230 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर किया है। क्या है पूरा हैरान कर देने वाला मामला पढ़िए...

इवा लोपेज को बनाया 'वांटेड' सेक्स वर्कर
'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार जिस महिला के पोस्टर पुलिस ने 'वांटेड' के तौर पर चस्पा करवाए थे, वो एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर है, जिसका नाम इवा लोपेज (Eva Lopez) है। इंस्टा पर उनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टर में उनको न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने एस्कॉर्ट के तौर पर लोगों के सामने पेश किया। इसी के साथ उनको 'चोर' भी बताया।

शहर भर में लगा दिए पुलिस ने पोस्टर
दरअसल, अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस को एक ऐसी महिला की तलाश थी, जो एस्कॉर्ट (प्रॉस्टिट्यूट) का काम करती थी और चोरी की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर होती जाती थी। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए शहर भर में पोस्टर चस्पा कर दिए, जो धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए। पुलिस ने गलती से इवा लोपेज की बोल्ड फोटो को यूज करते हुए पोस्टर छपवा दिए, जिसकी जानकारी इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर को उसके दोस्त ने दी।

पुलिस ने चोर प्रॉस्टिट्यूट के तौर पर 'वांटेड' बताया
NYPD ने लोपेज को चोर प्रॉस्टिट्यूट के तौर पर 'वांटेड' बताया। इसकी जानकारी 31 वर्षीय ईवा लोपेज पहली बार 16 अगस्त 2021 को मिली, जब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ फ्लाइट से फ्लोरिडा उतरी थी। इस दौरान उसके एक दोस्त ने अदालत के कागजात के मुताबिक उन्हें टेक्स्ट किया था। इवा ने उस पल को याद करते हुए बताया कि "मैंने सोचा कि यह कुछ फेक था। मुझे सच में विश्वास नहीं हो रहा था कि पुलिस मुझे एक वांटेज पोस्टर पर लगाएगी।"

पुलिस पर ठोका 230 करोड़ रुपए का मुकदमा
वहीं अपनी बदनामी वाले पोस्टर के मामले में इवा ने केविन डायर नाम के एक जासूस की हेल्प ली, जिसने खोजबीन करके बताया कि पोस्टर्स से पुलिस ने फेसबुक पेज और वेबसाइट से फोटो हटा ली है। साथ ही बताया कि जो असली मुजरिम थी, उसकी बांह पर टैटू था, जबकि इवा के बाजू पर ऐसा कोई टैटू नहीं था। वहीं पुलिस द्वारा अपनी इमेज खराब के करने को लेकर मॉडल ने 230 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर किया है।












Click it and Unblock the Notifications