इंस्टाग्राम फोटो के लिए कपल ने पार की सारी हदें, चलती ट्रेन में बाहर लटककर किया Kiss

नई दिल्ली। इसमें कोई दो राय नहीं आज के समय में लोग वास्विक दुनिया से अलग सोशल मीडिया की दुनिया में जीना पसंद करते हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर खुद को बेहतर दिखाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। ऐसा कुछ एक पति पत्नी ने किया जिन्हें घूमने का शौक था और वे तस्वीरों के माध्यम से अपनी हैप्पनिंग लाइफ लोगों के सामने रखते हैं। ब्रूजल्स के रहने वाले जीन और कैमिल ने अपने श्रीलंका टूक की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये तस्वीर डरा देने वाली थी।

जान को दांव पर लगाकर कपल ने खिंचवाई थी तस्वीर

जीन और कैमिल ने जो तस्वीर शेयर की उसमें वे किस कर रहे थे लेकिन ये किस बेहद जानलेवा थी। ऐसा इसलिए क्योंकि व ट्रेन के दरवाजे से लटकते हुए एक दूसरे को किस कर रहे थे जबकि ट्रेन चल रही थी और दूसरी ओर खाई थी। दोनों में से एक का भी हाथ ट्रेन से छूटता को वे सीधे खाई में जाते। यदि ऐसा नहीं भी होता हो तो आस पास किसी खंभे से टकरा जाने पर उनकी दर्दनाक मौत होती।

ये थी हमारी 'वाइल्डेस्ट किस'

ये थी हमारी 'वाइल्डेस्ट किस'

जीन और कैमिल ने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था- ये हमारी सबसे वाइल्ट किस है। हमारी जोड़ी को अच्छे से दिखाने के लिए हमें इससे बेहतर तस्वीर समझ नहीं आई।

-कुछ भी हो जाए एक दूसरे पर आंख मूंद कर भरोसा।
-प्यार में पागल
-हमेशा अपनी जिंदगी में कुछ नया करने की चाहत
-आखिर तक जीना
-अकसर भागते रहना
-जब चाहें मस्ती करना
-सही तरीके से गड़बड़ करना
आपके अनुसार जोड़े के लिए रिश्ते की सबसे अहम नींव क्या होती है

ऐसा करने पर ट्रोल हुआ था पुर्तगाली कपल

ऐसा करने पर ट्रोल हुआ था पुर्तगाली कपल

जीन और कैमिल ने ये तस्वीर तब शेयर की जबकि कुछ ही दिन पहले एक पुर्तगाली कपल को ऐसी ही तस्वीर क्लिक कराने पर मूर्ख और गैर जिम्मेदार करार दिया गया था। ये कपल अपनी इस हरकत के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुआ था।

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+