राष्ट्रपति भवन में जा छिपा बंदर, जानिए उसके बाद क्या हुआ

भारत के राष्ट्रपति के निवास राष्ट्रपति भवन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां एक बंदर घुस आया। बंदर एक मीटिंग हॉल में छिप गया था और उसे पकड़ने में काफी मेहनत लगी।

नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति के निवास राष्ट्रपति भवन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां एक बंदर घुस आया। बंदर एक मीटिंग हॉल में छिप गया था और उसे पकड़ने में काफी मेहनत लगी। राष्ट्रपति भवन में एक स्टाफ ने देखा कि मीटिंग हॉल में एक बंदर छिपा हुआ है। उसने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस को कॉल कर बंदर को रेस्क्यू करने के लिए बुलाया।

Rashtrapati Bhavan

बंदर को पकड़ने में एसओएस की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। बंदर के कंधे में काफी चोट लगी हुई थी और इसीलिए वो राष्ट्रपति भवन में घुस आया था। जब वो आराम करने के लिए कुर्सी के निचे छिपा हुआ था तभी एक स्टाफ ने उसे देख लिया। एसओएस की टीम को खास ध्यान रखना पड़ा कि पकड़ने में बंदर को और दर्द न हो।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ के मुताबिक बंदर की चोट का कारण कोई लड़ाई थी। हो सकता है कि किसी इंसान से उसकी लड़ाई हुई हो। लड़ाई के बाद वो ऐसी जगह जा छिपा जहां उसे सुरक्षा मिली। फिलहाल बंदर का इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+