'ये अमीर भिखारी...' पोटली लेकर 'ताज' होटल में जा पहुंचा शख्स, पिज्जा खाकर स्टाफ को दिए चिल्लर
वायरल वीडियो में एक इन्फ्लुएंसर चिल्लर लेकर मुंबई के मशहूर होटल ताज में चला गया। बिल पे करने के समय उसने स्टाफ को चिल्लर से भरी पोटली दे दी। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बचपन में अकसर हम लोग चिल्लर जमा किया करते थे और फिर जब गुल्लक भर जाया करती थी, तो इन पैसों को लेकर बाजार जाकर कुछ खरीद लेते थे। चिल्लर जमा करने और फिर उन्हें खर्च करने की बचपन में एक अलग की एक्साइटमेंट होती थी। लेकिन बड़े होकर फिर कम ही ऐसा होता है कि आप इतने चिल्लर लेकर कहीं किसी दुकान पर चले जाएं और फिर कुछ सामान ले आएं। लेकिन हाल ही में मुंबई के एक मशहूर इन्फ्लुएंस ने इन चिल्लरों का इस्तेमाल किसी दुकान या पनवाड़ी के पास जाकर नहीं किया, बल्कि शहर के एक शानदार प्रतिष्ठित होटल ताज में सबके सामने बिल देने के लिए चिल्लरों का इस्तेमाल किया। सिद्धेश ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये फैंस के साथ ये जर्नी शेयर की, जो अब बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

बढ़िया सा सूट पहनकर ताज पहुंचा शख्स
वीडियो में लोकेश बताते हैं कि उन्होंने चिल्लर इस्तेमाल करने के बारे में तब सोचा, जब उन्हें भूख लग रही थी और उनके पास पैसे भी नहीं थे। ऐसे में मौका देखकर उन्होंने एक बढ़िया सा सूट पहना और ताज होटल में खाना खाने का फैसला किया। इसके बाद एक पिज्जा और मॉकटेल ऑर्डर की। इस दौरान लोकेश ने जब रगड़ा पुरी की कीमत देखी, तो उनके होश ही उड़ गए। इसकी कीमत 800 रुपये थी, जो आमतौर पर सड़कों पर मिलने वाले खाने की कई गुना कीमत है।
वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद जब बिल पे करने की बारी आई, तो लोकेश ने सिक्कों से भरा पैकेट स्टाफ के सामने रख दिया। लोकेश ने चिल्लर निकालते हुए इसे नेशनल यूनियन चिल्लर पार्टी कहा। अटेंडेंट मुस्कुराते हुए लोकेश के हाथ से ये चिल्लर ले गया। इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने लोकेश को ताज के स्टाफ को परेशान करने के लिए ट्रोल भी किया। एक यूजर ने कहा कि 1000 से ज्यादा का बिल सिक्कों से देना अवैध है।

लोगों ने शख्स को किया ट्रोल
वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि वो लोग भी सोच रहे होंगे कि ये कौन है अमीर भिखारी। एक ने कहा कि ताज वाले कैमरा देख के समझ गए होंगे कि कोई बेवकूफी करने यहां आ गया। कर्मचारियों को शांत रहने के लिए बहुत बहुत बधाई। मेरा भरोसा करो भाई मैं आईटीसी में काम करता हूं। तुमने असल में चिल्लर देकर उनकी मदद की। एक ने कहा कि हमें परवाह नहीं है कि हमारा कस्टमर कैसे बिल पे करता है। हमें परवाह इस बात की है कि हमारा ग्राहक संतुष्ट है या नहीं।

'खुद को वैसे ही स्वीकार करें'
न सिर्फ वीडियो बल्कि लोगों को पीछे से लोकेश का वॉइस ओवर भी काफी पसंद आया। वीडियो को मिक्स्ड रिएक्शन्स मिले हैं। इन्फ्लुएंसर लोकेश ने कहा कि ये एक्सपैरिमेंट सोशल है। हम दिखावे के लिए इतनी लेयर्स लगा कर बैठे हैं कि असलिय भूल ही जाते हैं। आप जो हैं वैसे ही खुद को स्वीकार करें। ना कि इस तरह बिहेव करें कि लोग आपसे क्या उम्मीद रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications