22 हजार के कर्ज के लिए महिला ने की मरने की एक्टिंग, नाक में डाली रुई, लेकिन एक गलती से बिगड़ा सारा खेल

सिर पर चढ़े कर्ज से बचने के लिए एक महिला अपने मौत की झूठी कहानी बनाकर बकायदा फोटो के साथ सोशल मीडिया पोस्ट करवा दिया, लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई और पता चल गया कि उसने अपनी मौत की खबर झूठी फैलाई है।

Woman Fake Death News to avoid Debt:

Woman Fake Death News to avoid Debt: एक महिला जिसके सिर पर कर्ज हो गया था, उसने अपने मौत की झूठी खबर फैला दी। इतना ही नहीं कर्जा ना चुकाना पड़े इसलिए उसने अपनी डेड बॉडी की बकायदा फोटो सोशल पर अपलोड कराई और कर्ज से छुटकारा पाने का नायाब तरीका निकाला। सोशल मीडिया पर महिला की एक दो नहीं बल्कि कई सारी फोटोज अपलोड की गई, लेकिन महिला का नाटक ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और आखिरकार उनके इस झूठ का पर्दाफाश हो गया। घटना इंडोनेशिया की है। मामले के खुलासे के बाद से ही महिला फिलहाल चल रही है।

22 हजार रु. के कर्ज से बचने के लिए फैलाई झूठी खबर

22 हजार रु. के कर्ज से बचने के लिए फैलाई झूठी खबर

कर्ज ना चुकाने पडे़ इसलिए अपने मौत की झूठी खबर फैलाने वाली इंडोनेशिया महिला का नाम लिजा डेवी प्रमिता (Liza Dewi Pramita) बताया जा रहा है। उस पर 4.2 मिलियन IDR (लगभग 22 हजार रुपए) का कर्ज हो गया था। जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर अपनी मौत का नाटक किया। 22 हजार रुपए के कर्ज से बचने के लिए लिजा ने खुद को फेसबुक पर मरा हुआ घोषित कर दिया।

महिला ने अपने बेटे से कराया पोस्ट

महिला ने अपने बेटे से कराया पोस्ट

महिला के बेटे ने अपनी मां की मौत की सोशल मीडिया पर फोटो के साथ जानकारी साझा की। पोस्ट भी काफी लंबा लिखा गया था। यहां तक की फोटो देखकर साफ लग रहा था कि महिला अब इस दुनिया में नहीं रही। क्योंकि लिजा ने बाकायदा नाक में रूई डालकर ये फोटो खिंचवाई और फेसबुक पर पोस्ट कराई थी।

दो बार वक्त मांगा लेकिन नहीं चुका पाई कर्ज

दो बार वक्त मांगा लेकिन नहीं चुका पाई कर्ज

दरअसल, लिजा ने माया गुनावान से 42 लाख आईडीआर (22,000 रुपये) उधार लिए थे। हालांकि, जब वह राशि का भुगतान करने में सक्षम नहीं थी, तो उसने समय सीमा बढ़ाने की मांग की। माया इसके लिए राजी हो गई, हालांकि जब लिजा दूसरी बार भी तय वक्त को पूरा नहीं कर पाई, तो माया से बचने के लिए उसे अपनी मौत का आइडिया आया।

महिला को हुआ ऐसे शक, फिर...

महिला को हुआ ऐसे शक, फिर...

पहले तो महिला को शक नहीं हुआ, लेकिन जब उसे लिजा के घर से दूर अंतिम संस्कार की बात पता चली तो यह बहुत अजीब लगा। फिर जब उसने तस्वीरों को क्रॉस-वेरीफाई किया, तो उसने पाया कि तस्वीरों को इंटरनेट से चुराया गया था और मौत को नकली बनाने के लिए मॉर्फ्ड किया गया था। बाद में माया ने लिजा के बेटे से तस्वीरों के बारे में बात की, और उसने सारा नाटक कर्ज से बचने के लिए किया गया इस बात को कबूल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+