इंडोनेशिया के खूबसूरत वाटर पार्क में खौफनाक मंजर, मस्ती कर रहे लोग गिरे 30 फीट नीचे
नई दिल्ली, 13 मई। इंडोनेशिया के वाटरपार्क की एक दिल दहला देने तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। यह घटना इंडोनेशिया की केन्जेरन पार्क की है (Indonesia water park accident), जहां वाटर स्लाइड को एंज्वाॉय कर रहे लोग अगले पल भयानक मंजर का सामना करते हैं। एक विशाल वाटर स्लाइड बीच से ही टूटकर गिर जाती है। हादसे में कई लोग घायल हुए और कई लोगों की हड्डियां फ्रैक्टर हो गईं।

केन्जेरन पार्क में हुआ हादसा
ये तस्वीरें इंडोनेशिया के वाटरपार्क का है। घटना गत 7 मई की है। जब एक विशाल वाटर स्लाइड बीच से ही टूटकर गिरती है। बताया जा रहा है कि यह वाटर स्लाइड पुरानी थी। इसकी खामियों को नजरअंदाज किया गया। वाटर पार्क में पानी की स्लाइड करीब 30 फीट की ऊंचाई पर टूटी। इस दौरान 30 लोग स्लाइट पर सवार थे। सभी अचानक नीचे जमीन पर जा गिरे।
बीचोबीच से टूटकर गिरी वाटर स्लाइड
इंडोनेशिया के वाटरपार्क में 7 मई की घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं। यह घटना करेन्जन पार्क में हुई थी। जहां कमजोर पानी की स्लाइड बीचोबीच से टूटकर गिर गई। वाटर पार्ट के ट्यूब स्लाइड का एक भाग ढहता हुआ दिखाई दे रहा है। लोग जैसे ही फर्श पर गिरते हैं जोर से चिल्लाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार स्लाइड के अंदर फंसे 16 लोगों में से आठ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और तीन की हड्डियां टूट गईं।
डिप्टी मेयर ने पार्क के मालिकों को दिया निर्देश
सुराबाया शहर इंडोनेशिया के सबसे बड़े शहरों में से एक है। जहां करेंजन वाटर पार्क है। वाटर पार्क के अधिकारियों की मानें तो वाटर स्लाइड की सीटें भरी थी यह भी हादसे का एक कारण है। वहीं डिप्टी मेयर अर्मुजी ने इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र के अन्य मनोरंजन पार्कों के तत्काल निरीक्षण करने का आदेश दिया। उन्होंने वाटर पार्कों के मालिकों को लोगों की सुरक्षा नियमों के पालन कराने की बात कही है।


Click it and Unblock the Notifications
