'सामान चोरी हो गया, वो डिप्रेशन में है...' शिकागो में दर-बदर भटक रही महिला की मां का छलका दर्द
Indian Woman in Chicago: बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला बेहद बुरी हालत में पाई गई थी। महिला ठीक से बात भी नहीं कर पा रही थी। शिकागो में रह रही भारत की इस महिला के बारे में जिस किसी ने भी सुना, अपने आंसू नहीं रोक सका।
जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की इस महिला को देखकर लग रहा है कि वो डिप्रेशन का शिकार है और भूख से मर रही है। महिला को बताया गया कि उसे हर संभव मदद दी जाएगी।

मां ने घर वापसी की लगाई गुहार
बताते चलें कि महिला तेलंगाना की रहने वाली है और उच्च शिक्षा लेने के लिए अमेरिका गई थी। लेकिन शिकागो की सड़क पर भुखमरी की कगार पर महिला को देखा गया। महिला की मां ने विदेश मंत्री एस जयशकंर को पत्र लिखकर उन्हें घर वापसी के लिए मदद मांगी है।
यूएसए गई थी बेटी
भारत राष्ट्र समिति बीआरएस नेता खलीकुर रहमान ने अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा कि उसकी मां ने कहा कि उनकी बेटी सैयदी लुलु मिन्हाज जै अगस्त 2021 में ट्राइन यूनिवर्सिटी, डेट्राइट से एमएस करने के लिए यूएसए गई थी।
गहरे डिप्रेशन में है बेटी
मां ने कहा कि पिछले दो महीनों से वो मेरे संपर्क में नहीं थी और हाल ही में दो हैदराबादी युवकों के माध्यम से हमें पता लगा कि बेटी गहरे डिप्रेशन में है और सारा सामान भी चोरी हो गया है। जिसके कारण बेटी भुखमरी की कगार पर है। मां ने पत्र में कहा, अमेरिका के शिकागो की सड़कों पर देखा गया।
शिकागो में भारतीय महिला का वायरल वीडियो
ट्विटर पोस्ट हुआ वायरल
शिकागो में भारत के दूतावास ने 'पीटीआई' को बताया कि वाणिज्य दूतावास उसे हर संभव कांसुलर, चिकित्सा या अन्य सहायता प्रदान करेगा जिसकी उसे आवश्यकता हो सकती है। रहमान ने अपने ट्विटर पेज में दिए एक अपडेट में कहा कि मुकर्रम नाम के एक शख्स से संपर्क किया, जो शिकागो में एक सामाजिक कार्यकर्ता है।
क्यों डिप्रेशन में गई महिला?
बताया जा रहा है कि महिला का अब इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में नौकरी नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से महिला डिप्रेशन में चली गई। मानसिक रूप से महिला अस्थिर थी। रहमान ने मुकर्रम के हवाले से कहा कि भारत वापस लाने के लिए महिला का डिप्रेशन से बाहर आना बहुत जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications