चीन की सेना पर कुछ यूं भारी पड़े भारतीय सैनिक, जमीन पर पैर नहीं टिका सका 'ड्रैगन', सामने आया Video
भारत और चीन के बीच तनातनी भरे रिश्ते के बारे में भला कौन नहीं जानता। बीते कुछ सालों में सीमा पर संघर्ष के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। मगर भारतीय सेना हर बार इन पड़ोसी मुल्कों पर भारी पड़ जाती है। हालिया मामले में भी ऐसा कुछ दिख रहा है। जहां रस्साकशी में भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को औंधे बल गिरने पर मजबूर कर दिया।
सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय सैनिकों और चीनी सेना के बीच टग ऑफ वॉर चल रहा है। ये काफी इंट्रस्टिंग हो जाता है जब चीनी सैनिक बीच में खिंची सफेद रंग की पट्टी को क्रॉस करने ही वाले होते हैं। भारतीय सैनिक और बल लगाते हैं और चीनी सैनिक हार जाते हैं।

पीछे से लोग इंडिया-इंडिया के नारे लगा रहे है। इसके बाद जब भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों को हरा देते हैं तो ढोल नगाड़ों की आवाज सुनी जा सकती है। बता दें कि भारतीय सेना के अधिकारियों ने भी इस वीडियो के एकदम सही होने की पुष्टि की है।
बता दें कि टग ऑफ वॉर का ये कंपीटीशन सूडान में यूएन की स्थापना के संकल्प के तहत सूडान सरकार और सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट के बीच व्यापक शांति समझौते के हस्ताक्षर के जवाब में की गई थी।
भारतीय सैनिकों और चीनी सेना के बीच ये रस्साकशी प्रतियोगिता काफी शानदार हुई। दोनों देशों के सैनिकों ने इसमें अपना दम दिखाया हालांकि जीत अंत में भारतीय सैनिकों की हुई।
Tug-Of-War Kalesh b/w Indian Troops and Chinese Troops in Sudan and indian Troops won it Easily🇮🇳
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 28, 2024
pic.twitter.com/qOEnq8jVYm












Click it and Unblock the Notifications