दुबई में भारतीय शख्स ने लॉटरी में जीते 45 करोड़ रुपये, लकी ड्रॉ में 5 इंडियंस की चमकी किस्मत
Indian man won 45 crore in UAE: बीते कुछ दिनों में संयुक्त अरब अमीरात के अलग-अलग शहरों में काम करने वाले कम से कम पांच भारतीयों की किस्मत खुली है। कई लोगों के हफ्ते में लकी ड्रॉ निकले, तो कईयों की अच्छी खासी लॉटरी लगी है। इनमें से एक शख्स चर्चा में है, जो कंट्रोल रूम में ऑपरेटर का काम करता है। इस शख्स की 45 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है।
भारतीयों की लगी लॉटरी
बताते चलें कि यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय पैसा लगाते हैं। पिछले कुछ सालों में कई भारतीयों की लॉटरी लगी है और उन्होंने लॉटरी में अच्छी खासी रकम भी जीती है।

154वें लकी ड्रॉ की हुई घोषणा
बुधवार की बात है, जब 154वें लकी ड्रॉ की घोषणा की गई, इसमें गैस उद्योग में काम करने वाले नियंत्रण कक्ष के ऑपरेटर श्रीजू ने लॉटरी जीती। इस लॉटरी में श्रीजू ने तकरीबन 45 करोड़ रुपये जीते।
श्रीजू को जब पता लगा तो...
बताते चलें कि श्रीजू पिछले 11 सालों से पुजैराह में काम कर रहे हैं। जब उन्हें ड्रॉ जीतने की खबर मिली, तो वे काम कर रहे थे। उन्हें जैसे ही पता चला कि उनकी 45 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है, उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। अब 45 करोड़ रुपये जीतने के साथ ही श्रीजू चर्चा का विषय बन गए हैं।
'मुझे आंखों पर भरोसा नहीं हुआ...'
गल्फ न्यूज ने श्रीजू के हवाले से कहा कि मैं अपनी कार में बैठने ही वाला था कि मैंने अपना महजूज अकाउंट चेक किया और मुझे अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो पा रहा था। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। मैंने महजूज से कॉल का इंतजार किया ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि मैंने इतनी राशि जीती है।
लॉटरी में करोड़ों रुपये जीतने के बाद अब श्रीजू भारत में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications