एक मिनट में शख्स ने सिर से तोड़े 273 अखरोट, पाकिस्तानी होल्डर का तोड़ा रिकॉर्ड
Indian man cracking walnuts: सभी जानते हैं कि अखरोट को तोड़ना कितना मुश्किल है। ऐसे में अकसर लोग अखरोट तोड़ने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग करते हैं। लेकिन जाहिर तौर पर आपने कबी भी किसी को अखरोट तोड़ने के लिए अपने सिर का इस्तेमाल करते हुए नहीं देखा होगा।
बताते चलें कि सिर से अखरोट तोड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है और हाल ही में ये टूट गया है। भारत के 27 वर्षीय मार्शल आर्टिस्ट नवीन कुमार ने एक मिनट में सिर से सबसे अधिक अखरोट तोड़ने का विश्व रिकॉर्ड पुनः हासिल कर लिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वेबसाइट ने पोस्ट किया कि वह एक मिनट में 273 अखरोट तोड़ने में सक्षम था, यानी प्रति सेकंड 4.5 से अधिक।

254 का पिछला रिकॉर्ड पाकिस्तान के सीरियल रिकॉर्ड-ब्रेकर मुहम्मद राशिद ने बनाया था। इस जोड़ी ने कई सालों तक रिकॉर्ड के लिए संघर्ष किया है। गिनीज वेबसाइट के अनुसार, राशिद ने पहली बार 2014 में कुल 150 अखरोट तोड़कर यह रिकॉर्ड हासिल किया था, इसके बाद 2016 में कुल 181 अखरोट तोड़कर यह रिकॉर्ड दोबारा बनाया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास दिखाया गया। इसके बाद सारे तोड़े गए अखरोटों को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कॉन्शसनेस को दान कर दिए गए।
यहां देखें वीडियो...
बताते चलें कि नवीन के लिए अपने सिर से इतने सारे अखरोटों को फोड़ना कतई आसान नहीं था. उन्होंने इसे तोड़ने केलिए पूरे पांच साल तक प्रेक्टिस की। इसके बाद जाकर 273 अखरोट अपने सिर से फोड़ सके। प्रति सेकेंड उन्होंने 4.5 अखरोड़ फोड़े। नवीन ने कहा कि अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मैंने दोबारा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications