Amazon के डिलीवरी ब्वॉय ने ग्राहक के घर के बाहर किया टॉयलेट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

एक बेहद ही घृषित घटना कैमरे में कैद हुई है जिसमें एक डिलीवरी ब्वॉय ग्राहक को सामान देने के बाद उसके घर के बाहर शौच करता हुआ दिखाई दे रहा है।

नई दिल्ली। एक बेहद ही घृषित घटना कैमरे में कैद हुई है जिसमें एक डिलीवरी ब्वॉय ग्राहक को सामान देने के बाद उसके घर के बाहर शौच करता हुआ दिखाई दे रहा है। खबर के अनुसार यह घटना इंग्लैंड के मेनचेस्टर (12 दिसंबर) की है। दरअसल मेनचेस्टर के रहने वाले डेरेने पासमैन ने ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी अमेजन से कुछ सामान ऑर्डर किया था। अब आगे का मामला ये है कि इस ऑर्डर को डेरेन के घर पहुंचाने वाले अमेजन के डिलीवरी ब्वॉय ने डेरेन के घर तक पैकेट पहुंचाया और बाद में उनके घर के बाहर शौच किया और यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मीडिया को बताया पूरा मामला

मीडिया को बताया पूरा मामला

इस पूरे मामले को डेरेन (जो पेशे से इंजीनियर हैं) ने वहां के एक समाचार चैनल को बताया। उन्होंने कहा कि उस गंदगी को उन्होंने खुद साफ किया। उन्होंने कहा कि, "वह मेरे फ्लैट के पीछे गया, बैठा और उसने शौच की। मैंने बाहर जाकर जांच की, कि आखिर कौन ऐसा काम करेगा?"

कंपनी ने दिया हर्जाना

कंपनी ने दिया हर्जाना

उन्होंने कहा कि जब इस बात की शिकायत उन्होंने अमेजन से की तो उन्हें हर्जाने के तौर पर 150 यूरो का क्रिसमस हैंपर और 1 साल का प्राइम टीवी का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने उन्हें घर को साफ कराने के लिए एक सफाईकर्मी की भी पेशकश की थी।

डेरेन ने खुद साफ किया शौच

डेरेन ने खुद साफ किया शौच

पासमैन ने कहा, "मेरे घर के पास फ्लोर पर काफी गंदगी पड़ी थी जिसे मैंने खुद साफ किया। इसके बाद मैंने मेल कर कंपनी को इस बाबत जानकारी दी।" "मैं बस इस पर विश्वास नहीं कर सकता था, खासकर जब हम एक महामारी के बीच में हैं। उसने खुद को छुपाने की कोशिश भी नहीं की थी, उसे किसी बात की परवाह नहीं थी।" पासमैन ने 11 दिसंबर को अमेजन से तीन वस्तुओं का ऑर्डर दिया था। उसका ऑर्डर ड्राइवर द्वारा अगले दिन शाम 6.47 बजे दिया गया था। पासमैन के सीसीटीवी सिस्टम द्वारा कैप्चर किए गए फुटेज में डिलीवरी ड्राइवर को पासमैन के लिविंग रूम की खिड़की के बाहर शौच करते हुए दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: लड़की ने ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना, तो घर के बाहर लग गई 42 डिलीवरी बॉयज की लाइन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+