क्या दावत है! दूसरे सांप को पल में निगल गया दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप

अब तक आपने सांप को चूहें, नेवले निगलते देखा। सांपों के भूख की ये पहली पसंद होती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक किसान ने सांप को ऐसी चीज का शिकार करते देखा कि वो खुद दंग रह गया।

विक्टोरिया। अब तक आपने सांप को चूहें, नेवले निगलते देखा। सांपों के भूख की ये पहली पसंद होती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक किसान ने सांप को ऐसी चीज का शिकार करते देखा कि वो खुद दंग रह गया। किसान अपने कुत्ते को घुमाने ले गया था लेकिन तभी अपने खेत में उसने इस्टर्न ब्राउन स्नेक देखा। इस्टर्न ब्राउन स्नेक दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप कहा जाता है। इस्टर्न ब्राउन स्नेक अपने लंच को आधा खा चुका था और आधा बाकी था।

Bizarre

इस्टर्न ब्राउन स्नेक देख उड़े होश

इस्टर्न ब्राउन स्नेक देख उड़े होश

जॉन नॉर्थी नाम का किसान सुबह अपने कुत्ते को घुमाने लेकर जा रहा था। जब वो अपने खेत से गुजर रहा था तो उसने देखा कि वहां एक इस्टर्न ब्राउन स्नेक हैं। सांप किसी चीज को निगलने की कोशिश कर रहा था जिसमें उसे कापी मेहनत करनी पड़ रही थी। वो अपने कुत्ते को लेकर सांप के पास गया तो दंग रह गया।

दूसरे सांप को निगल रहा था इस्टर्न स्नेक

दूसरे सांप को निगल रहा था इस्टर्न स्नेक

जॉन ने देखा कि इस्टर्न स्नेक एक दूसरे सांप को निगल रहा है। सांप अपनी दावत लगभग पूरी कर चुका था। जॉन के मुताबिक उन्होंने ऐसे सांप को खाते हुए ही सांप पहले नहीं देखा है और ये उनके लिए बहुत ही अजीब क्षण था।

पूरा का पूरा निगल गया सांप

पूरा का पूरा निगल गया सांप

इस्टर्न ब्राउन स्नेक दूसरे सांप को पूरा का पूरा निगल गया। ऐसे कम ही देखने को मिलता है जब एक सांप दूसरे को ही खा जाता है। सांपों के बीच लड़ाईयां आम हैं। कई बार देखा गया है कि सांपों ने लड़ाई के बाद एक-दूसरे पर हमला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+