13 फीट लंबे अजगर ने कर लिया ऐसा शिकार, खुद की जान पर बन आई आफत

अजगर बड़े से बड़ा शिकार आसानी से पचा लेते हैं। लेकिन कभी-कभी ये शिकार ही उनकी जान पर बन आता है। बड़े-बड़े शिकार तो वो कर लेते हैं लेकिन जब यही उन्हें निगलना पड़ जाता है तो उनके भी पसीने छूट जाते हैं। एक ऐसे ही अजगर का वीडियो वायरल हो गया है।

मुंबई। अजगर बड़े से बड़ा शिकार आसानी से पचा लेते हैं। उन्हें पल नहीं लगता किसी को अपना शिकार बनाने में। लेकिन कभी-कभी ये शिकार ही उनकी जान पर बन आता है। बड़े-बड़े शिकार तो वो कर लेते हैं लेकिन जब यही उन्हें निगलना पड़ जाता है तो उनके भी पसीने छूट जाते हैं। एक ऐसे ही अजगर का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें उसे अपने मेहनत से पकड़े गए शिकार को उगलना पड़ रहा है। ये खतरनाक वीडियो राजस्थान के उदयपुर के एक गांव का है।

Bizarre

अजगर ने की शानदार दावत

अजगर ने की शानदार दावत

उदयपुर के उमरदा गांव में काफी दिनों से भूखे एक अजगर ने ऐसा शिकार किया कि वो खुद पछताने लगा। उसे भी मालूम नहीं होगा कि ये शिकार करना उसपर इतना भारी पड़ जाएगा। अजगर ने गांव के ही एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया और फिर बड़े मजे से उसकी दावत की।

अपने शिकार को नहीं पचा पाया अजगर

अपने शिकार को नहीं पचा पाया अजगर

दावत के बाद अजगर की हालत खराब हो गई। वो न इधर मुड़ पा रहा था न उधर। उसकी दावत उसके लिए मुसीबत बनती जा रही थी। जब गांववालों ने अजगर की ऐसी हालत देखी तो उन्होंने रेस्क्यू टीम को मदद के लिए बुलाया। रेस्क्यू टीम ने अजगर को गांव से हटाकर बाहर जंगल में ले गए।

धीरे-धीरे उगल दिया पूरा शिकार

जंगल में ले जाने के बाद जब अजगर को जमीन पर रखा गया तो वो खुद ही अपना शिकार उगलने लगा। इस खतरनाक दृश्य को देख कर गांववाले भी डर गए। अजगरने धीरे-धीरे अपनी पूरी दावत बाहर निकाल दी। रेस्क्यू टीम के मुताबिक अजगर या तो बहुत ज्यादा भूखा था या वो सर्दियों की तैयारी कर रहा था। (वीडियो साभार : NEWS LIVE)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+