बेल्जियम ने जारी की क्रिसमस पार्टी की अजब-गजब गाइडलाइंस, सिर्फ 1 लकी मेहमान जा सकेगा बाथरूम
नई

केवल एक भाग्यशाली गेस्ट को ही घर में बने बाथरूम में जाने की अनुमति
बेल्जियम सरकार ने जनता को कुछ लोगों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाने की अनुमति दी है, लेकिन केवल एक भाग्यशाली गेस्ट को ही घर में बने बाथरूम में जाने की अनुमति दी जाएगी।। जी हां, आपने सही पढ़ा। द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम में लोग क्रिसमस के खाने के लिए कुछ लोगों को अपने घरों में आमंत्रित कर सकते हैं। केवल एक चयनित व्यक्ति को वॉशरूम का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।

बाकी को जाना होगा घर
जिस एक अतिथि को वॉशरूम का उपयोग करने की अनुमति होगी, वह घरवालों के करीबी होना चाहिए। तभी उसे घर के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। जबकि, अन्य मेहमानों को किसी भी कारण से घर के अंदर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिसमें ड्रिंक या खाना लेना शामिल है। इसलिए पार्टी के दौरान यदि किसी को वॉशरूम जाने की जरूरत महसूस होती है तो उन्हें अपने घर के लिए रवाना होना होगा।

पार्टी में सिर्फ चार मेहमानों को मिलेगी इजाजत
इसके अतिरिक्त, क्रिसमस की खरीदारी के लिए गैर-आवश्यक स्टोर भी खोले गए हैं। वहीं सामाजिक समारोहों की केवल चार लोगों की अनुमति दी जाएगी। दिशा निर्देश में सरकार ने लोगों को अपने घर के पीछे वाले हिस्से में चार लोगों के साथ पार्टी करने की छूट दी है। इसके लिए बैकयार्ड की एंट्री बाहर से होनी चाहिए। महेमानों को घर में ले जाने की मनाही है। साथ ही जिसके घर में बैकयार्ड नहीं वह मेहमानों को अपने घर नहीं बुला सकता है। द वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि बेल्जियम ने अब तक प्रति व्यक्ति किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक कोरोनो वायरस से मौतें हुई हैं। तीन अन्य देशों की तुलना में संक्रमण की उच्च दर है।












Click it and Unblock the Notifications