Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Flying Gecko: भारत के इस हिस्से में मिली उड़ने वाली छिपकली, फोटो देख यूजर्स के अजीबोगरीब रिएक्शन

Mizoram Flying Lizard: मिजोरम में उड़ने वाली छिपकली की रहस्यमयी प्रजाति का पता चला है, जिसकी जानकारी और फोटो भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कस्‍वां ने शेयर की है।

flying lizard

आज भी कई ऐसे जंगली जीव-जानवर है, जिनके बारे में आम लोगों को नहीं पता होगा। क्योंकि प्रकृति अपने अंदर कई ऐसे गहरे राज छिपाए बैठी हैं, जिसके बारे में जब कुछ पता चलता है तो लोगों को एक बार यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही अब भारत में उड़ने वाली छिपकली की एक नई प्रजाति खोजी गई है।

हाल ही में छिपकली की एक ऐसी रहस्मयी प्रजाति खोजी गई है, जो उड़ती है। अब तक आपने छिपकली को दीवार पर चलते ही देखा होगा, लेकिन मिजोरम में उड़ने वाली छिपकली की एक नई प्रजाति खोजी गई है। इसके बारे में ज्यादा डिटेल IFS ऑफिसर परवीन कस्‍वां ने शेयर की है।

17 मई को एक फोटो के साथ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कस्‍वां ने लिखा कि 'भारत में मिजोरम से उड़ने वाली छिपकली की एक नई प्रजाति खोजी गई है। राज्य के नाम पर Gekko mizoramensis नाम दिया गया। इस छिपकली को मिजोरम विश्वविद्यालय और जर्मनी के टूबिंगन में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजी के शोधकर्ताओं द्वारा खोजा गया है। अभी प्रकृति में ऐसा बहुत कुछ है, जिसका पता लगाया जाना बाकी है।'

अब तक पोस्ट को 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे अद्भुत बताया तो किसी ने इस खोज के लिए बधाई दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+