OMG! बेड से लेकर ब्वॉयफ्रेंड तक शेयर करती है जुड़वा बहनें, अब उसी से करेंगी शादी

ऑस्ट्रेलिया की जुड़वा बहनें जो अब तक अपना ब्वॉयफ्रेंड शेयर करती आ रही थीं अब उसी से दोनों शादी करेंगी। दोनों एक ही मर्द के शादी कर एक बार में ही मां बनना चाहती हैं।

नई दिल्ली। सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन बात बिल्कुल सच्ची है। दो बहने जो न केवल देखने में बिल्कुल एक जैसी हैं बल्कि एक ही मर्द के साथ शादी भी करना चाहती हैं। पिछले 5 सालों से दोनों बहनें एक ही मर्द के साथ रह रही हैं और अब उसी के साथ शादी कर एक साथ मां बनना चाहती हैं। जी हां ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एना और लूसी देखने में बिल्कुल एक जैसी है। दोनों ही जुड़वां बहनें एक साथ रहती हैं। एक जैसे ही कपड़े पहनती हैं। वो बेड से लेकर ब्वॉयफ्रेंड तक शेयर करती हैं। पर्थ में रहने वाली दो जुड़वा बहनें 24 घंटे साथ रहती हैं। एक जैसे कपड़े पहनती हैं।

 Identical twins who both sleep in the same bed with their shared boyfriend get marry him

एक ही मोबाईल फोन शेयर करती हैं। फेसबुक से लेकर बेडरुम तक दोनों का एक ही है और अब दोनों ने फैसला किया है कि वो एक ही ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर एक साथ मां बनेगी। यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर दोनों बहनों ने खुलासा किया है कि वो नए साल पर अपने ब्वॉयफ्रेंड ब्रायन के साथ शादी करेगी। इसलिए उन्होंने तैयारी कर ली है। ड्रेस से लेकर ज्वैलरी तक दोनों ने एक ही रखा है। उन्होंने अपने एक ब्वॉयफ्रेंड के लिए दो अलग-अलग लेकिन बिल्कुल एक जैसे रिंग खरीदे हैं। दोनों अपने ब्वॉयफ्रेंड ब्रायन से अमेरिका में शादी करेंगी। हलांकि उन्होंने अपने फैंस से इस बारे में कमेंट कर राय भी मांगी है।

आपको बता दें कि इससे पहले एक शो के दौरान एना और लूसी एक शो के दौरान कहा था कि दोनों बहनें अपने ब्वॉयफ्रेंड ब्रायन के साथ एक ही कमरे में रहती हैं। एना ने बताया कि उनका बेड काफी बड़ा है और तीनों एकसाथ सोते हैं। दोनों बहनों के ब्वॉयफ्रेंड ब्रायन पेशे से इलेक्ट्रिकल मैकेनिक है। ब्रायन के मुताबिक उनके लिए दोनों बहनों के साथ एक जैसा व्यवहार करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन अब दोनों ने एक ही मर्द के साथ शादी करने का फैसला कर लिया है। आपको बता दें कि दोनों बहनों ने एक जैसा दिखने की ख्वाहिश में दोनों ने आँखों के पलके, लिप्स, फिगर, वजन यहां तक कि ब्रेस्ट इमप्लांट जैसी सर्जरी पर डेड करोड़ तक खर्च कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+