कैसे घर में रहते हैं IAS ऑफिसर और क्या मिलती हैं सुविधाएं? पत्नी ने वीडियो में बताया

आईएएस अधिकारी कैसे रहते हैं, उन्हें क्या सुविधाएं मिलती हैं... ये सब बातें यूट्यूबर और आईएएस अधिकारी की पत्नी श्रुति शिवा ने लोगों को बताई है। श्रुति ने घर के एक-एक सामान के बारे में बड़ी खूबसूरती से बताया।

Shruti Shiva

आईएएस की परीक्षा सबसे कठिन मानी जाती है। इतनी पढ़ाई और फिर उसके बाद फाइनली आईएएस अफसर बनने के बाद अधिकारियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं, ये बात सभी लोग जानना चाहते हैं। आईएएस अधिकारी की पत्नी श्रुति शिवा ने वीडियो शेयर कर अपने फैंस को बताया कि आखिर आईएएस अधिकारी किस तरह के घरों में रहते हैं और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं। इससे पहले भी श्रुति ने अपनी कमाई को लेकर खुलासा किया था। उस वक्त भी उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब श्रुति का ये वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है और जमकर वायरल भी हो रहा है।

कई वीडियोज बना चुकी हैं श्रुति

कई वीडियोज बना चुकी हैं श्रुति

बताते चलें कि यूट्यूब पर श्रुति शिवा के 2 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इससे पहले श्रुति ने अपने आईएएस पति के साथ रहने और ट्रांसफर होने को लेकर कुछ वीडियोज बनाए थे, जो लोगों को काफी पसंद आए और खूब वायरल भी हुए। अब श्रुति ने फैंस के साथ एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सरकारी घर का वीडियो शेयर किया है।

पत्नी ने करवाया सरकारी आवास का टूर

पत्नी ने करवाया सरकारी आवास का टूर

श्रुति ने बताया कि आईएएस अफसर किस तरह से रहते हैं। सरकारी घर में उन्होंने ड्राइंग रूम, बेडरूम और पूरे घर का टूर करवाया। इतना ही नहीं, उन्होंने घर के सामान का भी जिक्र किया। श्रुति ने इस वीडियो के जरिये आईएएस अफसरों के सरकारी घरों को लेकर फैंस के मन में उठ रहे तमाम सवालों के जवाब दे दिए।

घर में रखे फर्नीचर के बारे में भी बताया

वीडियो में श्रुति ने आईएएस अभिषेक की दादी का बेड दिखाया। इसके अलावा उन्होंने घर में रखी तमाम अलग-अलग सजावट की चीजें भी लोगों को दिखाई। एंट्री से लेकर पति के ऑफिस तक.. हर एक चीज का खूबसूरत अनुभव उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया। बंजारा मार्केट और खुजरा मार्केट से लाए सामान के बारे में भी श्रुति ने बताया।

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

श्रुति ने बताया कि दो साल से वे इस घर में रह रहे हैं और यहां से भी जल्दी ही चले जाएंगे। घर में रहने वाले तमाम कर्मचारियों की भी श्रुति ने जमकर तारीफ की। श्रुति की वीडियो को अब तक 40 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। जिस खूबसूरती के साथ उन्होंने हर एक सामान को दिखाया, वो वाकई में शानदार है।

Recommended Video

    IAS Abhishek Singh की Gujarat Election ऑब्जर्वर पद से छुट्टी, फोटो डालना पड़ा भारी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+