IAS अधिकारी ने शेयर किए 12वीं के नंबर, '12th Fail' का जिक्र कर ऐसे घुमाया लोगों का माथा
IAS officer Smita Sabharwal: 12th फेल फिल्म ने रिलीज होते ही धमाका सा मचाकर रख दिया। प्रेरणा देने वाली इस फिल्म को देख हर कोई भावुक हो गया।
फिल्म में विक्रांत मेसी ने मनोज शर्मा का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जैसा कि फिल्म का नाम था- 12th फेल। ये किसी प्रेरणा से कम नहीं है। इसे लेकर हाल ही में आईएएस अधिकारी स्मिता सभरवाल ने दिल जीतने वाला पोस्ट शेयर किया है।

IAS अधिकारी स्मिता सभरवाल ने 12वीं फेल फिल्म को प्रेरणा बताया। मगर साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 12वीं पास करना भी शानदार याद भरा हो सकता है। इसके बाद वे अपनी 12वीं की यात्रा के बारे में बात करने लगीं और फिर उन्होंने अपनी 12वीं क्लास की मार्कशीट फैंस के साथ शेयर की।
मार्कशीट देखने से तो साफ जाहिर हो रहा है कि स्मिता हमेशा से एक तेजस्वी छात्रा रही हैं। उनके मार्क्स देखने लायक हैं। स्मिता ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि मुझे अपनी 12वीं की यात्रा की याद आई, जिसने मुझे अच्छा करने और मेरे आत्मविश्वास को मजबूत करने में मदद की।
इसके बाद वे कहती हैं कि मैं सभी बच्चों को, जो दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, कहना चाहती हूं कि वर्क हार्ड एंड स्मार्ट। यानि की कठिन के साथ साथ चतुराई से भी काम करो। फिर उन्होंने कहा कि विषय का ज्ञान होना भी बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications