'मुझे हिंदी नहीं आती...' रिपोर्टर ने अंग्रेजी में पूछा सवाल तो महिला पुलिस अधिकारी ने दिया अजीबोगरीब जवाब
Tamil Nadu Police officer Video: वायरल वीडियो में तमिलनाडु की महिला पुलिस अधिकारी रिपोर्टर के वीडियो का जवाब बड़े ही अजीब तरीके से देती है। महिला का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Tamil Nadu Police Officer Video: हिंदी और दक्षिण की भाषाओं के बीच की तकरार कोई नई बात नहीं है। सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं। बीते दिनों पहले हिंदी और कन्नड़ भाषा को लेकर बेंगलुरु को ए ऑटो ड्राइवर और एक महिला के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। क्लिप में देखा जा सकता था कि हिंदी बोलने के लिए ड्राइवर महिला यात्री पर काफी गुस्सा हो जाता है। अब ऐसा हा एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी रिपोर्टर के सवाल का जवाब बड़े ही अजीब तरीके से देती है।
(वीडियो-नीचे)
'मुझे हिंदी नहीं आती...'
पत्रकार उत्कर्ष सिंह ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी और पत्रकार को बात करते देखा जा सकता है। तमिलनाडु की महिला पुलिस अधिकारी से पत्रकार कुछ सवाल पूछता है। ये सवाल पत्रकार अंग्रेजी में पूछता है। बावजूद इसके... महिला पुलिसकर्मी बोल पड़ती है कि मुझे हिंदी नहीं आती।
सवाल तो अंग्रेजी में है मैडम...
17 सेकेंड के इस क्लिप में महिला अधिकारी टीवी पत्रकारों के साथ चलती हुई नजर आ रही है। जब उनमें से एक रिपोर्टर महिला से अंग्रेजी में गिरफ्तार को लेकर सवाल करता है, तो वो कहती हैं कि मुझे हिंदी नहीं आती। महिला पुलिसकर्मी का जवाब सुनकर रिपोर्टर काफी हैरान हो जाता है और बोल पड़ता है कि सवाल अंग्रेजी में है। क्लिप के एंड में एक शख्स अधिकारी से पूछता है कि क्या आप अंग्रेजी समझते हैं?
पत्रकार की तारीफ करते दिखे लोग
वीडियो को कैप्शन देते हुए इसे पोस्ट किया मुझे हिंदी नहीं आती। तमिलनाडु पुलिस अधिकारी ने कहा। लेकिन ये सवाल अंग्रेजी में पूछा गया था। 19 मार्च को पोस्ट किए जाने के बा इस क्लिप को अब तक 1.42 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग वीडियो देखकर पत्रकार की जमकर सराहना कर रहे हैं।
'भाई तुमने मन खुश कर दिया'
एक यूजर ने कहा कि यहां पुलिस जवाब के मूड में नहीं दिख रही पर सवाल पूछने वाले पत्रकार को बधाई। एक ने कहा कि भाई तुमने मन खुश कर दिया। एक और शख्स ने कहा कि जवाब देने से बचने का फारमूला फेल हो गया। एक और यूजर ने कहा कि सवाल अंग्रेजी में था लेकिन उसका मतलब हिंदी में था।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications