'कुछ पल सुकून के तो मिलते हैं...' दूसरे मर्द के साथ चल रहा पत्नी का अफेयर, खुश होकर पति ने बोली ये बात

सोशल मीडिया पर अपनी दास्तां बताते हुए शख्स कहता है कि उसे अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में सब मालूम है। वो उस आदमी से दोस्ती भी करना चाहता है जो उसकी पत्नी को उससे दूर रखता है।

Husband has no problem with Wife having Affair

पति-पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड के रिलेशन में अगर किसी एक को पता चले कि उसका पार्टनर धोखा दे रहा है, तो दूसरे शख्स की मानो दुनिया ही उजड़ जाती है। रिश्तों के बीच अकसर दरार आने की वजह कोई तीसरा ही होता है। लेकिन जरा सोच कर देखिये अगर किसी शख्स को पता हो कि उसका पार्टनर धोखा दे रहा है और उसे फर्क ही ना पड़े तो क्या होगा? सोचने में ही ये बात बेहद अजीब लग रही होगी लेकिन सच है। जी हां! एक शख्स है, जिसे इस बात से कोई परेशान नहीं अगर उसकी पत्नी का अफेयर का अफेयर किसी अमीर आदमी के साथ हो।

'पत्नी के लवर से दोस्ती बनाना चाहता हूं'

'पत्नी के लवर से दोस्ती बनाना चाहता हूं'

पत्नी का अफेयर किसी दूसरे के साथ हो, तो भला इस बात को कौन ही बर्दाश्त कर सकेगा। लेकिन जिस शख्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे इस बात से कोई परेशानी नहीं कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी दूसरे मर्द के साथ हो। सिर्फ अफेयर की ही बात नहीं, ये शख्स तो पत्नी के अमीर लवर से दोस्ती भी करना चाहता है और उसकी कुछ दिलचस्प वजहे भी हैं।

अमीर शख्स के साथ है पत्नी का अफेयर

अमीर शख्स के साथ है पत्नी का अफेयर

ट्विटर पर कन्फेशन पेज Fesshole पर इस शख्स ने कहा कि मेरी पत्नी का किसी अमीर आदमी के साथ अफेयर चल रहा है और उसे लगता है कि मुझे नहीं मालूम। मैं उस आदमी के साथ दोस्ती करना चाहूंगा जिसके साथ वो है। क्योंकि वो कुछ समय के लिए ही सही लेकिन मेरी पत्नी को मुझसे दूर रखता है। इससे मुझे कुछ पल के लिए शांति और सुकून तो मिलती है।

वायरल हुई शख्स की स्टोरी

वायरल हुई शख्स की स्टोरी

अब शख्स का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजन्स इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अगर आप ऐसे खुश हैं तो ये अच्छा है। हो सकता है कि आप अपने पार्टनर को बताएं कि आप सब जानते हैं। ये बात उसकी जिंदगी से काफी डिप्रेशन खत्म कर सकती है।

लोगों ने दे डाली तलाक की सलाह

लोगों ने दे डाली तलाक की सलाह

एक और शख्स ने लिखा कि इस बारे में अपनी पत्नी से बात करें। ये आपस में बात करके एक फायदा उठाने वाली स्थिति बन सकती है। एक तीसरे यूजर ने कहा कि आपको शांति ही चाहिए तो आप उसे तलाक भी दे सकते हैं और दूसरे मर्द के साथ रहने की खुली इजाजत दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+