'पति के साथ बच्चा प्लान कर रही थी, उसने मेरी बहन को गर्भवती कर दिया', महिला ने बताई आपबीती
लंदन, 23 मार्च। यह पता चलना कि आपके साथी ने धोखा दिया है यह हमेशा ही झकझोर देने वाला होता है लेकिन अगर ये पता चले कि यह किसी करीबी दोस्त या सगे संबंधी ही इसमें शामिल रहा है तो यह कुछ ज्यादा ही गहरा घाव देता है। ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ जब उसे पता चला कि उसके पति का अफेयर उसकी बहन से ही चल रहा था।

पति के साथ बच्चे की कर रही थी कोशिश
महिला ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि वह अपने पति के साथ कई साल से गर्भ धारण करने के लिए संघर्ष कर रही थी लेकिन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि उसकी अपनी बहन गर्भवती है और बच्चे का पिता कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति है। ये सब तब हुआ जब दोनों शादीशुदा थे। इस दौरान ही उसका पति बहन के साथ अफेयर चला रहा था।

राज खुलने के बाद खत्म कर ली शादी
महिला ने खुलासा किया कि उसकी शादी उसी समय खत्म हो गई जब उसे पता चला कि महिला की बहन उसके पति के बच्चे की मां बनने वाली है और वह होने वाले बच्चे को पालने में मदद करने के लिए चला गया।
महिला ने बताया कि इसके बाद पति ने उसकी बहन से शादी कर ली और अब उसका उन दोनों से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल अब महिला के माता-पिता चाहते हैं कि वह अपने भतीजे (पूर्व पति और बहन के बच्चे) से मिले और फैमिली डिनर में शामिल करना चाहते हैं।

महिला ने लिखा अपना दर्द
महिला ने एक कॉलम में अपना दर्द लिखा है। इसमें उसने कहा है कि "जब मैं अपने पूर्व पति के साथ शादीशुदा थी तो हमें गर्भधारण करने में परेशानी हुई। वो साल मेरे लिए बहुत तकलीफदेह थे लेकिन मुझे लगा कि हम दोनों की शादी ही हम दोनों के लिए पर्याप्त थी। फिर यह भी ज्यादा दिन न रहा और मुझे पता चला कि उसका अफेयर मेरी बहन के साथ चल रहा है।"

अफेयर पता चलने के बाद फूटा एक और हम
महिला ने आगे लिखा "हमारे बीच बड़ी लड़ाई हुई। इस टकराव के बात मेरे तत्कालीन पति और मैने आगे बढ़ने और एक नई शुरुआत करने का फैसला किया। हमारे अलग होने के कुछ ही सप्ताह बाद भी मेरी बहन ने आश्चर्यजनक खबर दी कि वह गर्भवती थी। मेरे पूर्व पति ने उसके साथ परिवार शुरू करने के लिए मुझे तलाक दे दिया।"
महिला का कहना है सालों से वह और उनकी बहन परिवार के कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं। उसके माता-पिता शुरुआत में तो उसकी बहन से नाराज़ थे, लेकिन जब बच्चा पैदा हुआ तो उन्होंने स्वीकार कर लिया।

बहन के फेसबुक पेज पर जो देखा और हुई परेशान
उसके माता-पिता ने उसे इस साल अपनी बहन के साथ क्रिसमस में भाग लेने के लिए कहा। इसके बाद आखिरकार वह अपनी बहन के फेसबुक पेज पर गई और वहां जो देखा वह सचमुच विचलित कर देने वाला था। महिला ने देखा कि उसका पूर्व पति और उसकी बहन की एक दूसरे के साथ सैकड़ों तस्वीरें थीं। महिला ने यह भी पूछा है कि क्या उसे माता-पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन दोनों के साथ क्रिसमस में शामिल होना चाहिए।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications