हैदराबाद में एक नौकरी के लिए मची मारामारी, वायरल VIDEO में दिखा बेरोजगारों का महाकुंभ
Unemployed Youth of Hyderabad: बेरोजगारी देश में हमेशा से एक गंभीर मुद्दा रहा है। हमारे देश में लगभग 10 में से एक युवा इससे परेशान है। अब एक वायरल वीडियो में वॉक इन इंटरव्यू में जाने के लिए ढेर सारे युवा धक्का मुक्की करते दिख रहे हैं। ये क्लिप देश में बेरोजगारी के मुद्दे की गंभीरता को दिखाता है।
इंस्टाग्राम पर @freshercareers.in ने हैदराबाद की एक फर्म में वॉक-इन इंटरव्यू के लिए भारी भीड़ का वीडियो शेयर किया। क्लिप में, युवाओं को फर्म में नौकरी पाने के लिए गेट तोड़ने की बेताब कोशिश करते देखा जा सकता है।

गेट तोड़ने की कोशिश करते हुए दिख रहे युवाओं को देखने के बाद इस बात का अंदाजा साफतौर पर लगाया जा सकता है कि ये युवा नौकरी की तलाश में कितने परेशान हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग भी बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। हर कोई ये सोचने पर मजबूर है कि ये युवा कितने बेताब हैं एक नौकरी पाने के लिए। जबकि इन्हें मालूम भी नहीं है कि इतनी भीड़ में नौकरी के लिए इंटरव्यू आने की बारी मिलना तो दूर, बल्कि इन्हें गेट के अंदर भी जाने दिया जाएगा या नहीं।
वीडियो में युवा पुरुषों और महिलाओं की एक बड़ी भीड़ हाथ में कागजात लिए हुए दिखाई दे रही है। ये उनका बायोडाटा हो सकता है। ये एक दूसरे को धक्का देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही एंट्री में घुसने की कोशिश भी कर रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड कई लोगों को अंदर भी जाने दे रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने कैंडिडेट्स का अनुभव और चिंता दोनों को शेयर करने के लिए कमेंट किया। दो हफ्ते पहले, विशाखापत्तनम की एक प्रमुख फार्मा कंपनी ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए विभिन्न पदों के लिए वॉक-इन आयोजित किया था। उस दिन तीन बैंक्वेट हॉल खचाखच भरे हुए थे।
यहां देखें युवाओं की धक्कामुक्की का वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications