पर्वतीय शेर को सांप ने लपेटकर मारा, देखें Shocking Video
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पर्वतीय शेर को सांप ने लपेटकर मार दिया।

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनकों दर्शकों की तरफ से खूब पसंद किया जाता है। इनमें कुछ वीडियो बहुत ही फनी होते हैं, जबकि कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें सोचने पर आप मजबूर हो जाते हैं। वहीं, कई वीडियो बहुत डराने वाले होते हैं। ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे और आपको भी विश्वास करना भी मुश्किल होगा।
दरअसल, एक वीडियो सोशल पर वायरल रहा है। यह वीडियो तुर्की के किसी जगह का है। जिसमें एक पर्वतीय शेर एक नाले के पास घूम रहा है। इस दौरान पर्वतीय शेर ने नाले में कुछ खाने के लिए सूंघा और मुंह को अंदर करके भी देखा। लेकिन उसे खाने के लिए कुछ नहीं मिला है।
हालांकि, इसके बाद पर्वतीय शेर ने नाले के अंदर झांका। इसी बीच एक लंबे सांप ने पर्वतीय शेर के गर्दन को पकड़ लिया और तब-तब तक दबा के रखा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। पर्वतीय शेयर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, यूजर्स भी इस वीडियो खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
Recommended Video

इस वीडियो को ट्विटर यूज़र @511turkee ने शेयर किया है। वीडियो तुर्की का बताया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "जिज्ञासा ने बिल्ली को मार डाला।" यूजर ने लिखा कि मेरा मतलब है, आप क्या करते हैं लेकिन जब आप जानते हैं कि उस छेद में कुछ अजीब है तो आप क्या करते हैं?" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "सबसे पहले तो मुझे उस शेर के लिए बुरा लग रहा है, लेकिन गुस्सा भी आ रहा है।" इसके अलावा भी कई यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह कोई इस तरह का पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Mathura : 50 हजार के लिए पाड़ों में हुई 2 राउंड की फाइट, वीडियो हो गया सोशल मीडिया पर वायरल












Click it and Unblock the Notifications