छत फाड़कर जिम में पहुंचा सांप, देखने वालों को आया पसीना

नई दिल्‍ली। आप किसी रास्‍ते से गुजर रहे हों और गुजरते हुए रास्‍ते से आपके सामने एक लंबा चौड़ा सांप आ खड़ा हो तो ऐसे में आप क्‍या करेंगे। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है ऑस्‍ट्रेलिया के एक जिम ऑनर के साथ। दरअसल जिस समय जिम ओनर के घर पर सांप आया तो उस समय उसे इसका एहसास नहीं हो पाया था। लेकिन जब उनके सफाईकर्मी की नजर जिम की छत पर पड़ी तो वह देखकर चौंक गया। जिम की छत का कुछ हिस्‍सा झड़ा हुआ था और वहां बहुत बड़ा छेद हो गया था।

छत फाड़कर आया सांप

हर रोज की तरह ही चेतल वॉगन हमेशा की तरह जिम की छत पर पहुंची तो इस नजारे को देखकर वाकई हैरान रह गईं। जिम की छत पर एक बहुत बड़ा छेद है। वॉगन इस जिम की ओनर हैं, उन्‍हें लगा कि शायद सीलिंग की रिपेयरिंग करानी है। जिसके चलते छत झड़ रही है।

उन्‍होंने इस बात पर पहले तो ज्‍यादा ध्‍यान नहीं दिया। लेकिन दो दिन बाद जब सफाई कर्मी का फोन आया तो पाया क‍ि जिम में एक बहुत बड़ा सांप मिला है। इस सांप की चौड़ाई ठीक छत के छेद के बराबर थी। मिस वॉगन ने इस सांप की तस्‍वीर एक लोकल फेसबुक पेज CQ snake identification, relocations and queries पर शेयर की है। इस बारे में पहले तो उन्‍होंने बताया- '' मुझे नहीं पता कि यह सांप मंगलवार से गुरुवार के बीच कहां छिपा बैठा था, लेकिन मैं यहां लगातार ऑब्‍जर्व कर रही हूं। पता नहीं वह कहां छिपा था.'' वॉगन ने कहा कि वह सांप काफी शांत था. जो लोग उसे पकड़ने आए थे उन्‍हें भी उसे पकड़ने में ज्‍यादा दिक्‍कत नहीं हुई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+