लॉटरी लगाते ही चमक जाएगी किस्मत? एक फॉर्मूला लगाते ही जेब में होंगे करोड़ों, गणितज्ञों ने किया खुलासा
कई बार लोग लॉटरी जीतकर रातोंरात करोड़पति बन जाते हैं। हाल ही में दुबई से भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जहां एक शख्स ने 1-2 करोड़ नहीं बल्कि पूरे 45 करोड़ रुपये जीते थे। अब ऐसे में मन में यही सवाल आता है कि क्या इस लॉटरी को जीतने का कोई खास मंत्र है?
लॉटरी, जुआ या फिर सट्टा खेलने को लेकर कई कहानियां और फिल्में भी बन चुकी हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि कुछ खास तरीकों से जीतने के आसान तरीके निकल जाते हैं। क्या ये संभव है? चलिये इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं।

यूके के दो गणितज्ञों ने लॉटरी की इस गुत्थी को सुलझाने की पूरी कोशिश की है। दावा है कि ऐसा बिल्कुल संभव है कि किसी खास फॉर्मूले से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस फॉर्मूले के तहत किसी भी इंसान को सिर्फ और सिर्फ 27 टिकट खरीदने होंगे।
बताते चलें कि ये दोनों गणितज्ञ डेविड स्टीवर्ट और डेविड कुशिंग हैं। इन दोनों ने एक ऐसा तरीका खोजा है, जिससे कोई भी लॉटरी जीत सकता है। उन्होंने बताया कि सिर्फ जीतने के लिए 27 लॉटरी के टिकट खरीदने की जरूरत है।
ये गणितज्ञ किसी को भी जीतने की पूरी पूरी गारंटी तो नहीं देते मगर हां इतना जरूर मानते हैं कि ऐसा करके जीत को सुनिश्चित जरूर किया जा सकता है। वे बताते हैं कि ड्रॉ के वक्त छह बॉल्स का अनिश्चित तरीके से निकालकर चुनाव किया जाता है।
इन बॉल्स का नंबर 1 से 59 के बीच का होता है। दोनों ने कहा कि अब 27 टिकट खरीदकर 45057474 संभावित ड्रॉ में से एक इनाम को तय किया जा सकता है। जिस खिलाड़ी की 6 संख्या में से कम से कम दो मेल खाते हैं, वो इनाम का हकदार होता है। ऐसे में उन्होंने माना कि ऐसा 27 टिकट्स को खरीदकर हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications