क्या आप भी गलत तरीके से तो नहीं पी रहे पानी? आज ही जान लें आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका

Right way to drink water: ये बात तो सब जानते हैं कि पानी पीना शरीर के लिए कितना जरूरी होता है। ये शरीर को सिर्फ हाइड्रेट ही नहीं रखता, बल्कि इसके हमारी फिजिकल हेल्थ पर भी काफी अच्छा असर होता है। लेकिन पानी पीने के भी कुछ नियम हैं, जो सभी को जरूर जानने चाहिए।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें, तो हर इंसान को पानी बैठकर ही पीना चाहिए। डॉक्टर मोहित गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को बताया कि क्यों सभी लोगों को बैठकर ही पानी पीना चाहिए।

How to drink water

डॉक्टर क्या बोले?
उन्होंने लिखा- आयुर्वेदा के अनुसार, सही तरीके से पानी पीना बेहद जरूरी है। अगर इसके फायदे उठाने हैं तो पानी पीने का तरीका जरूर मालूम होना चाहिए। हर किसी को पानी सिर्फ बैठकर ही पीना चाहिए। इसके बाद डॉक्टर ने खड़े होकर पानी ना पीने के कारण भी स्पष्ट किए।

खड़े होकर क्यों ना पिएं पानी?
उन्होंने कहा कि अगर आप खडे होकर पानी पीते हैं तो इसका फोर्स और स्पीड सीधे फूड कनाल से होकर गुजरता है, जो काफी तेज होता है। ये नुकसानदेह होता है क्योंकि सीधे पेट में गिरता है। परिणामस्वरूप शरीर सारे टॉक्सिन्स को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाता और खाना पचाने की प्रक्रिया पर इसका सीधा असर देखने को मिलता है।

जान लीजिये ये जरूरी बातें
इसके बाद डॉक्टर ने खड़े होकर पानी पीने के और भी नुकसान गिनाए। उन्होंने कहा कि खड़े होकर पानी पीने से फेफड़ों को भी नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही किडनी से संबंधित समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं। इसलिए हर किसी को पानी पीते समय बैठना चाहिए। इसके साथ ही एक ही बारी में पूरी बोतल पानी भी खत्म नहीं करनी चाहिए।

सही तरीके से पानी पीना है जरूरी
बताते चलें कि पानी पीने के फायदों के साथ इसे सही तरीके से पीना आना भी चाहिए। पानी को गलत तरीके से पीने पर इसके बुरे परिणाम भी होसकते हैं। कई लोग पानी तो एकदम सही मात्रा में पीते हैं लेकिन सही तरीका ना मालूम हो पाने की वजह से ये शरीर में अन्य दिक्कतें भी पैदा कर सकता है। इसलिए हमेशा किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+