सगाई की अंगूठी से कैसे पता चलता है पार्टनर का कैरेक्टर, ज्वैलरी डिजाइनर ने खोले 7 राज

नई दिल्ली, 07 जुलाई: शादी का बंधन हर शख्स की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिस तरह शादी एक खास पड़ाव होता है वैसे ही शादी से जुड़ी रस्में भी खास होती हैं। शादी की शुरुआत इंगेजमेंट यानि सगाई से होती है। सगाई के दौरान पहनाई जाने वाली अंगूठी उस कपल के प्यार और विश्वास की प्रतीक बन जाती है। यह उनकी आने वाली जिंदगी में एक दूसरे का साथ निभाने का भी प्रतीक होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि, इंगेजमेंट में पहनाई जाने वाली रिंग के भी कई मायने होते हैं। आपकी इंगेजमेंट रिंग करेक्टर को भी दर्शाती है। हम आपके साथ इसी से जुड़ी अहम जानकारी साझा करने वाले हैं।

राउंड-कट सॉलिटेयर

राउंड-कट सॉलिटेयर

फेमस ज्वैलरी ब्रांड 'क्यूलेन' की एक स्टाफ सदस्य ने लोगों द्वारा खरीदी जाने वाली रिंग्स के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां साझा की हैं। महिला के मुताबिक, लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय विकल्प राउंड-कट सॉलिटेयर है। जिसे "क्लासिक" सगाई की अंगूठी कहा जाता है। अगर को इसे खरीदा है तो उसे 'ग्रुप की मां 'का माना जाता है। ऐसी महिलाएं डिजाइनर चीजें पसंद करती हैं, जीवन की बारीक चीजों से प्यार करती हैं। वहीं वीक एंड पर अपनी दोस्तों के साथ ड्रिंक करना पसंद करती हैं, यही नहीं वे 9 बजे तक अपने बिस्तर पर जाना पसंद करती हैं।

ओवल ट्राइलॉजी रिंग

ओवल ट्राइलॉजी रिंग

ज्वैलरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये रिंग वह महिलाएं खरीदना पसंद करती हैं, जो तीन बच्चों की मां होती हैं और उनके पास महंगी कारें होती हैं। ये महिलाएं सुपर ऑर्गनाइज्ड होती हैं और अपने घरों में शानदार पार्टियां देने का शौक होता है।

पीअर हालो रिंग

पीअर हालो रिंग

अगर आप इस तरह की रिंग पहन रही हैं तो आप एक अप्रतिरोध्य रानी हैं। आपका दिल सबसे दयालु है लेकिन आपको कॉफी की लत भी हो सकती है।

रेडिएंट पॉ रिंग

रेडिएंट पॉ रिंग

जो व्यक्ति चौकोर कटे हुए स्टोन को पहनता है वह एक मेन करेक्टर वाइब देने वाला शख्स होता है। ऐसे लोग अन्य लोगों को बहुत अच्छी सलाह देते हैं लेकिन वह किसी दूसरे से सलाह लेना पसंद नहीं करते हैं।

मार्कीज़

मार्कीज़

जाहिर है, यह स्पार्कलर बताता है कि दुल्हन एक नेचुरल लीडर है, ऐसी महिला से हर कोई मार्गदर्शन लेना चाहता है। अगर आप इसे पहन रही हैं तो आप एक भावनात्मक सपोर्ट देने वाली शख्सियत हैं।

ट्राइलॉजी रिंग

ट्राइलॉजी रिंग

अगर कोई महिला इस तरह की रिंग पहनी है तो वह सभी की बड़ी बहन की तरह होती है, वह अपने के प्रति वफादार होती है। इसके अलावा अपने को संभालने के लिए एक कंधा भी होती है।

एलॉगेट कुशन

एलॉगेट कुशन

बैगूएट के आकार का हीरा आधुनिक के स्पर्श के साथ एक "टाइमलेस करेक्टर देता है। ऐसी अंगूठी पहने वाली महिलाएं ज्योतिष में बहुत विश्वास करती हैं, उनकी इंटीरियर डिजाइन में काफी दिलचस्पी होती है।

रंगीन पत्थर की अंगूठी

रंगीन पत्थर की अंगूठी

अगर ऐसी रिंग आपको पसंद है तो आप प्रकृति और रोमांच से प्यार करते हैं, आप जानवरों से प्यार करते हैं। आपको इस बात का विश्वास होता है कि आप अपने पालतू जानवर को अपनी शादी में शामिल करने का एक तरीका खोज लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+