कान के भीतर घुसा कीड़ा चबा रहा था मांस और फिर...
नई दिल्ली। कान इंसान के शरीर का ऐसा हिस्सा हैं, जहां दर्द वो बर्दाश्त नहीं कर सकता है। कई बार इस कान के दर्द को हम अनदेखा कर देते हैं, लेकिन हमारी लापरवाही हमारे लिए मुसीबत बन जाती है। सिंगापुर में एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ, जहां कान के दर्द को शुरुआत में अनदेखा करता रहा, लेकिन बाद में उनकी हालत खराब हो गई। उनके कान से कुछ ऐसा निकला, जिसे देखकर न केवल वो बल्कि डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।

कान के अंदर था कीड़ा
सिंगापुर के शख्स को अचानक कान में बहुत तेज दर्द हुआ। जिसके बाद वो फौरन डॉक्टरों के पास पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जब उसके कान की जांच की तो पता चला की कान के भीतर कोई कीड़ा है।

मांस चबा रहा था कीड़ा
डॉक्टरों ने फौरन उसे निकालने की कोशिश की। डॉक्टरों ने औजार की मदद से उसे निकालने की कोशिश की,लेकिन कीड़े ने कान की स्किन को मजबूती से पकड़ रखा था। वो बाहर नहीं निकला। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं रहे।

अंदर ही अंदर मांस खा रहा था कीड़ा
कीड़े को निकालने के लिए डॉक्टर्स ने तरकीब निकाली और उन्होंने ट्विजर की मदद से पहले कीड़े को बीच में मसल दिया, ताकि उस की पकड़ कमजोर हो गाए और उसे उसे बाहर निकाला जा सका। उनकी ये तरकीब काम कर गई। कीड़े को बाहर निकाला गया, लेकिन जब वो बाहर निकला तो डॉक्टर्स हैरान रह गए। कीड़े के साथ कान के मांस का टुकड़ा भी बाहर निकल गया, जिसे कीड़ा चबा रहा था। डॉक्टर्स ने इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो बनाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कीड़े के मांस का एक टुकड़ा भी निकल आया। इस वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया गया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।












Click it and Unblock the Notifications