Alert! कार में रखी पानी की बोतल से स्वाहा हो सकती है आपकी कार, Video देखकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। आग और पानी एक दूसरे के विपरीत है। आग को बुझाने के लिए हम पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी की बोतल आपकी कार को स्वाहा कर सकती है। जो पानी आग बुझाने के काम आती है वहीं पानी आग की वजह बन सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए बेहतर है कि कार में पानी की बोलत न छोड़ें वरना खतरनाक हादसा हो सकता है।

पानी की बोलत से लग सकती है आग
गर्मी का मौसम आ चुका है। चिलचिलाती गर्मियों में ड्राइविंग के दौरान अक्सर हम अपने साथ पानी की बोतल रखने की सलाह दी जाती है। पानी रखना तो जरूरी है, लेकिन उसके साथ कुछ बातों का ख्याल भी रखना होता है। खासकर गर्मी के मौसम में गलती से भी पानी की बोतल कार में नहीं छोड़नी चाहिए। खासकर अगर पानी प्लास्टिक की बोतल में रखी हो तो खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों के दिनों में प्लास्टिक की बोतल में पानी को कार के अंदर छोड़ना खतरनाक हो सकता है। आपकी कार में आग भी लग सकती है।

कैसे पानी से लग सकती है आग
कार में रखें पानी की प्लास्टिक बोतल से भी आग लग जाती है। प्लास्टिक बोतल और उसमें भरा पानी मैग्नीफाइंग ग्लास की तरह काम करता है। जब काफी देर तक इस पर सूरज की रोशनी पड़ती है और उसका फोकस गाड़ी की सीट के फैब्रिक पर पड़ता है तो उस वक्त वहां का तापमान 250 डिग्री तक जा सकता है, जिसके बाद कार की सीट पर आग लग सकती है।

क्या है इस वीडियो
अमेरिका की इदाहो पावर कंपनी के लिए काम करने वाले एक बैटरी टेक्नीशियन ने बनाया है। इस वीडियो में टेक्नीशियन दिखाया है कि कैसे ट्रक में रखे पानी की प्लास्टिक बोतल की वजह से आग लग सकती है। उसने ट्रक में पानी की बोतल की वजह से ट्रेक की सीट पर आग लगने की घटना को कैप्चर किया, हलांकि धुंआ उठता देख उसने आग को बुझाकर ट्रक के जलने से बचा लिया। ऐसे में सलाह है कि कार या किसी भी गाड़ी में तेज गर्मी खासकर धूप में पानी की प्लास्टिक वाली बोतल न छोड़ें।












Click it and Unblock the Notifications