दादी ने बोरी में बांधकर बच्ची की लात-घूंसों से की पिटाई, वीडियो देखकर कलेजा कांप जाएगा
छोटी बच्ची को सबक सिखाने के लिए दादी ने बोरी में बांधकर लात-घूंसों से की उसकी पिटाई।
नई दिल्ली। छोटे बच्चे अक्सर जिद करते है। कभी किसी खिलौने के लिए तो कभी किसी और चीज के लिए। शरारत करना उनका काम है। कई बार हम उन्हें इस बात के लिए सजा भी देते है, लेकिन सजा देते वक्त हम ख्याल रखते हैं कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए, लेकिन चीन में एक दादी और चाची ने मिलकर मासूम बच्ची के साथ जो किया उसे देखकर आपका खून खौल जाएगा। 23 सेंकेड के इस वीडियो को देखना आपके लिए आसान नहीं होगा।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक दादी और चाची ने बच्ची को सबक सिखाने के लिए उसे बोरी में बंद कर पीटा, ताकि वो आगे से किसी चीज के लिए जिद न करे और अपनी गंदी आदत छोड़ दे। चीनी मीडिया के मुताबिक बच्ची के मां-बाप दूसरे शहर में नौकरी करते हैं और उन्होंने बच्ची की जिम्मेदारी उनकी दादी और चाची पर छोड़ दी थी जो उसे शहर के एक फर्म में काम करते है। बच्ची ने किसी चीज के लिए जिद की तो दादी ने उसे बोरी में बांधकर मारा-पीटा। वीडियो में देखा जा सकता है कि बोरी में बंद बच्ची रो रही है, चिल्ला रहा है, लेकिन न तो दादी को दया आई और न ही चाची को।
बोरी में बंद मासूम को उसकी दादी लात से मार रही है और चाची डंडे से उस की पिटाई कर रही है। बच्ची बार-बार उन्हें बोरी से निकालने के लिए कह रही है और छटपटा रही है, लेकिन दोनों में से किसी को दया नहीं आई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अब उन दोनों की तलाश कर रही है। देखिए मासूम के साथ हैवानियत का ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications