दर्दनाक VIDEO:बुजुर्ग गिड़गिड़ाता रहा और वो उसे मारती रही, वीडियो देखकर दिल दहल जाएगा
बूढ़ें ससुर को जानवरों की तरह पीटती रही बहू, हाथ जोड़कर दया की भीख मांगता रहा शख्स, लेकिन...
लखनऊ। हमारे समाज में बूढ़ों को बोझ समझा जाने लगा है। लोग उनके साथ बदसलूकी करते है, उस ने पीठा छुड़ाने के लिए उन्हें मारते-पीटते है। अपना गुस्सा घर के बूढ़ों पर उतारते हैं। आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे है उसे देखना आपके लिए आसान नहीं होगा। इस वीडियो को देखकर आपका खून खौल उठेगा। वीडियो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का है। जिसमें एक महिला एक बूढ़े इंसान के बेरहमी से पिटाई करती देखी जा रही है।

जानवरों की तरह पीटती रही
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने से लगभग दोगुने उम्र के बुजुर्ग के साथ दरिंदगी कर रही है। उसे जानवरों की तरह पीट रही है। कभी लात से तो कभी चपप्ल से। कभी डंडे से तो कभी कुल्हाड़ी से बुजुर्ग को मार रही है।

दया की भीख मांगता रहा बुजुर्ग
एक ओर यहां महिला हैवानियत करती रही तो वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग इंसान महिला से दया की भीख मांगता रहा। बूढ़ा इंसान चल तक नहीं पा रही था। वो महिला को नहीं मारने के लिए बार-बार विनती करता रहा, लेकिन महिला पर मानो भूत सवार हो।

कुल्हाड़ी से की पिटाई
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला ये वीडियो उत्तर प्रदेश महाराजगंज का है, जहां महिला 90 साल के बूढ़े इंसान को जो मार की वजह से चल तक नहीं पा रहा था उसे घर के आंगन में दरिंदों की तरह मारती-पीटती रही। उसे बूढ़ें इंसान पर जरा सी दया नहीं आ रही थी। हद तो तब हो गई जब महिला ने उसकी कुल्हाड़ी से पिटाई कर दी।

जुल्म ढाती रही महिला
वीडियो में ये साफ नहीं हो पाया है कि अखिर वो महिला बुजुर्ग को क्यों मार रही थी, लेकिन देखने से लगता है कि बुजुर्ग महिला का ससुर है और उसने गलती से घर के आंगन में शौच कर दिया है, जिस बात से उसकी बहू आगबबूला हो गई और अपना सारा गुस्सा बूढ़े ससुर पर उतारने लगी।

सोशल मीडिया पर उतारा गुस्सा
इस वीडियो को एक दिन में ही लगभग दो लाख लोग शेयर कर चुके हैं। भाई उपेन्द्र सिंह नाम के फेसबुक यूजर ने सोमवार को इस वीडियो को अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया। अब तक इस वीडियो को 288,063 शेयर कर चुकते है तो वहीं लाखों की संख्या में लरोगों ने इसे देखा है। आप भी देखिए ये खौफनाक वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications