कंपनी ने यात्रियों को सुलाने के लिए शुरू की बस सेवा, जानिए क्‍या हैं अनोखी सुविधा के फायदे और चार्ज

नई दिल्‍ली, 01 नवंबर। वर्तमान समय में लोग पैसा कमाने के लिए रात दिन काम कर रहे हैं लेकिन काम के चलते नींद नहीं पूरी हो पाती। वहीं कई ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने घर के शोरगुल वाले माहौल या अन्‍य कारणों से सो नहीं पाते हैं। यात्रा करते समय नींद आना बड़ी ही कॉमन बात है। खासकर बस की यात्रा करते समय हवा के ठंडे झोके से अपने आप झपकी आने लगती हैं।। ऐसे ही लोगों के लिए एक ट्रैवेल कंपनी ऐसी अनोखी नायाब सेवा शुरू की है जिसमें नींद पूरी करने की सुविधा दी जा रही है।

 यात्रियों के सोने के लिए शुरू की गई ये बस सेवा

यात्रियों के सोने के लिए शुरू की गई ये बस सेवा

आपको सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन ये अनोखी सर्विस हांगकांग में शुरू की गई है। हांगकांग की ट्रैवेल कंपनी ने उन लोगों के लिए बस सेवा शुरू की है जिन्‍हें शिकायत रहती है कि उन्‍हें घर में नींद नहीं आती या यात्रा के दौरान खूब नींद आती है। वो बस में शांति से सो सके इसलिए ये सेवा शुरू की है।

जानें कितनी देर का होता है ये सफर

जानें कितनी देर का होता है ये सफर

बस में यात्रा के दौरान गाड़ी के हिलने और चेहरे पर हवा का झोंके में ना चाह कर भी नींद आ जाती है। इस बात को ध्‍यान में रखते हुए हॉन्ग कॉन्ग की बस टूर कंपनी ऊलू ट्रैवेल ने बस में सोने की सेवा देने की शुरूआत की है। ये ट्रैवेल कंपनी यात्री को बिठा कर शहर के 47 किलोमीटर का चक्कर 5 घंटे में पूरा करती है और यात्री को जहां से पिक किया है वहीं पर लाकर छोड़ देती है। यात्रा के दौरान यात्री चैन की नींद सो सकते हैं।शख्‍स के मुंह से निकलती नजर आई जहरीली विशाल मकड़ी, देखें होश उड़ा देने वाला वीडियो

जानिए है कितना किराया और क्‍या हैं सुविधाएं

जानिए है कितना किराया और क्‍या हैं सुविधाएं

इस बस का किराया आप कौन सी सर्विस चुनते हैं इसके आधार पर है। किराया 1000 रुपये से लेकर 4 हजार रुपये तक है। बस में दी जाने वाली सेवाएं चार कैटेगरी में है जिसमें पहली 'जीरो डेसिबल स्लीपिंग बिजनेस क्लास' केबिन जिसमें बिल्कुल भी शोर नहीं होता और दूसरी है 'वीआईपी पैनारोमा कैबिन'. ये दोनों ही कैबिन बस के ऊपरी डेक पर होते हैं। वहीं 'जीरो डेसिबल स्लीपिंग एकॉनमी क्लास' कैबिन और 'एक्स्ट्रा लेगरूम' कैबिन बस के निचले डेक पर स्थित है।

पहले होटल में यात्री खाते हैं भर पेट खाना

पहले होटल में यात्री खाते हैं भर पेट खाना

यात्रा शुरू होने से पहले बस एक होटल में रुकती है। वहां बस में बैठे यात्री भरपेट खाना खाते हैं, ताकि उन्हें रात को अच्छी नींद आ सके। इसके बाद बस धीमी गति से चलती रही। पाँच घंटे की यात्रा के बाद, वह उसी स्थान पर रुकती है जहाँ से यात्रा शुरू हुई थी।

बस में 5 घंटे की झपकी ले सकते हैं

बस में 5 घंटे की झपकी ले सकते हैं

कई लोगों के लिए, नींद सबसे महत्‍वपूर्ण होती है लेकिन यात्रा करते समय सोना पसंद करने वाले सभी लोगों को नियमित रूप से यात्रा करने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे यात्रियों के लिए एक विशेष बस सेवा शुरू की गई है। जो लोग सोना चाहते हैं वे इस बस में 5 घंटे की झपकी ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+