Video: सुंअर के बाड़े में घुसना भालू को पड़ा महंगा, छोटे से जानवर ने कर दिया बुरा हाल
Hog fends off the Bear: अपने परिवार के लिए सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी काफी प्रोटेक्टिव होते हैं। आपने कई बार देखा होगा कि जानवर अपने बच्चों या फिर परिवार को बचाने के लिए अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा शायद इंसानों में एक बार देखने को ना मिले मगर एकता का ये भाव जानवरों में नजर आता ही है।
हाल ही में एक ऐसा ही क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पालतू सुंअर के बाड़े में एक बड़ा सा भूरा भालू घुस जाता है। भालू शिकार करने के मकसद से घुसता है और एक सुंअर को गर्दन से पकड़ने की कोशिश भी करता है।

मगर फिर इसके बाद एक और सुंअर अंदर से आता है और भालू को देखकर उसपर हमला करने की कोशिश करता है। सुंअर भालू से वजन और दिखने में काफी छोटा होता है मगर जिस तरह से वो अपने साथी सुंअर को बचाने के लिए आगे आता है, वो देखने लायक है।
भालू को इस बात का दूर-दूर तक कोई अंदेशा नहीं था कि बाड़े में आने के बाद उसकी शामत आने वाली है और यही वजह है कि वो सिर पर पैर रखकर बाड़े से भाग गया।
वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि भालू शिकार करने के मकसद से बाड़े में घुसा मगर फिर जल्द ही उसे समझ में आ गया कि वो गलत जगह आया है। भालू को सुंअर ने मारने के लिए जैसे ही कदम बढ़ाया उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई।
A hog with the heart of a lion! Watch the incredible moment this pig fends off a bear that got into its pen. pic.twitter.com/NxviPQWWEX
— The Sun (@TheSun) July 26, 2024
सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने माना कि भालू से कई ज्यादा ताकतवर दिमागी तौर पर सुंअर है। कई लोगों ने कहा कि जानवर इंसानों से कई गुना ज्यादा समझदार और प्रेम करने वाले होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications