हिलेरी क्लिंटन दे रही थीं जूम पर इंटरव्यू, तभी हुआ कुछ ऐसा कि,नहीं रुक रही लोगों की हंसी
नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद पिछले कुछ महीनों से लोग ऑफिस की मीटिंग्स, ऑनलाइन क्लासेस और इंटरव्यू के लिए जूम पर निर्भर हैं। फ्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा का उपयोग करते समय अधिकांश बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है । जिसमें प्रतिबंधित समय सीमा भी शामिल है। टाइल लिमिट की इस परेशानी का सामना अमेरिका की पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को भी करना पड़ा।

हिलेरी क्लिंटन टीवी चैनल को जूम के जरिए इंटरव्यू दे रही थीं
दरअसल पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन टीवी चैनल को जूम के जरिए इंटरव्यू दे रही थीं। तभी उनकी स्कीन पर वह रिमाइंडर आ गया। जिसमें लिखा होता है कि, अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का 10 मिनट का समय समाप्त होने वाला है। यह घटना उस समय हुई जब टीवी पर लाइव इंटरव्यू दे रहीं थी। यह नॉटिफिकेशन टीवी पर दिखने लगा। लोगों ने इसकी फोटो लेकर इंटरनेट पर शेयर कर दी। जो कि जल्द ही वायरल हो गईं।

हिलेरी ने दिया ये मजेदार जवाब
ज़ूम ने पॉप-अप में लिखा कि, आपकी बैठक 10 मिनट में समाप्त होगी। असीमित मीटिंग मिनट्स के लिए ज़ूम प्रो में अपग्रेड करने के लिए अपनी आईटी टीम से संपर्क करें। इस स्क्रीन शॉट को शेयर करते हुए वॉशिंगटन पोस्ट के जर्नालिस्ट पॉल केन ने लिखा कि, पूर्व विदेश मंत्री/ पॉपुलर प्रेसीडेंसियल वोट की विनर को भी ज़ूम / वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर समय सीमा मिलती है। उनके ट्वीट पर हिलेरी ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ओके..ओके... मैं इसे अपग्रेड करती हूं।

फैन बोले-आप हमेशा की तरह महान हो! आई लव यू
हिलेरी के रिप्लाई ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। जिसके बाद लोग उस पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। उनके एक फैन ने लिखा कि, आप हमेशा की तरह महान हो! आई लव यू। एक और यूजर ने लिखा कि, LOL.... मैं आपको अब हंसते हुए सुन सकता हूं। कुल लोगों ने लिखा कि, यह फोटो हम लोगों को 2020 के बारे में बता रही है। जूम जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफार्मों की इस साल की शुरुआत में लोकप्रियता में भारी वृद्धि देखी गई है। क्योंकि महामारी ने लोग घरों में रहने के लिए मजबूर थे। इसी के जरिए वे मीटिंग्स कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications