हाईवे पर बनी 'टोमैटो सॉस'! लाल हुई पूरी सड़क, फिसलन के बीच कारों का ढेर
नई दिल्ली, 31 अगस्त। कैलिफोर्निया के एक हाईवे से होकर गुजराना किसी बर्फ पर चलने जैसा हो गया। ये हालात तब हुए जब एक ट्रक वहां अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान हाईवे पर 7 कारों का ढेर लगा गया और पूरी सड़क टमाटर के रंगों से लाल हो गई।

टमाटर के रंगों से लाल हुआ हाईवे
कैलिफोर्निया के वैकैविल में एक स्टेट हाईवे पर जमकर दुर्घटनाएं हुईं। हालात ये हो गई कि हाईवे पैर रखना मुश्किल हो गया। गाड़ियां एक के बाद एक फिसलकर डिवाडर के टकराने लगी। इसका कारण सड़क बिखरे टमाटर के कारण बनी फिसलन थी, जो कि एक ट्रक पलटने के बाद पूरे हाईवे पर बिखरे पड़े थे।

200 फीट तक टमाटर से ढका हाईवे
ये घटना तीन दिन पहले यानी सोमवार की है, जब कैलीफोर्निया के स्टेट हाईवे पर ट्रक का एक्सीडेंट हुआ। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर टमाटर लोड था। हादसे के दौरान जब ट्रक अनियंत्रित हुआ तो पूरा लोड एक तरफ हो गया और टमाटर पूरे हाइवे पर दूर तक बिखर गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 200 फीट तक हाईवे फुटपाथ समेत पूरी तरह टमाटर से ढक गया।

दो कारों से टकराने के बाद हुई दुर्घटना
ये घटना सोमवार की सुबह पांच हुई जब दो कारों के से टकराने के बाद अनियंत्रित ट्रक पलट गया। जिसके बाद टमाटर विखरने से हाईवे पर फिसलन हो गई। दुर्घटना के बाद बनी स्थिति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

हाईवे पर लगा 7 कारों का ढेर
दुर्घटना के बाद टमाटर हटाए बिना आवागमन जारी रहा। स्थित हो गई कि सड़क पर सॉस फैलने जारी फिसलन हो गई। जिसके कारण जब एक कार फिसली तो दूसरी ने उसे टक्कर मारी इसी तरह आगे भी टक्कर जारी रही। कुल मिलाकर सात कारें ढेर हाईवे पर लग गया।

किसी को गंभीर चोट नहीं
अधिकारियों ने कहा कि ये सौभाग्य की बात रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और ना ही किसी मौत हुई। हालांकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हाईव पर करी 1.5 लाख से अधिक टमाटर बिखरे थे। जो वाहने के टायर के नीचे आकर पेस्ट में बदल गए। जिससे फिसलन बन गई।












Click it and Unblock the Notifications