वीडियो: भैसों के सामने बुरी तरह हार गया 'जंगल का राजा'
जंगल का राजा शेर यदि किसी से हार जाए, तो वह एक हतप्रभ करने वाली बात लगती है। लेकिन दक्षिण अफ्रिका में एक ऐसी ही घटना हुई, जहां एक शेर को भैंसों के सामने हार माननी पड़ी और इतना ही नहीं, बल्कि शेर अपनी जान से भी हाथ धो बैठा।

साउथ अफ्रिका के एक नेशनल पार्क में यह दृश्य एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया। जहां एक शेर भैंसों की भीड़ में फंस गया। शेर पहले से थोड़ा जख्मी था और उसने भैसों से छुपने की भी कोशिश की। लेकिन हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण भैसों को शेर की सुगंध मिल गई थी। जिससे पूरा झुंड शेर की ओर दौड़ पड़ा। वीडियो में शेर काफी बेबस और फंसा हुआ लग रहा है। काफी देर तक उसने अपने शान के अनुरूप शेर ने संघर्ष किया लेकिन भैंसों के विशाल झुंड के सामने वह ज्यादा देर तक टिक न पाया। बाद में शेर अपना बचाव भी करता दिखा।
लेकिन भैसों का समूह जैसे शेर को छोड़ना ही नहीं चाहता था। भैसों ने शेर को पकड़कर जमकर मारा, घसीटा और पटका। भैसों ने सिंग से लगातार शेर के सिर पर वार किया। जिससे जल्द ही बेबस शेर की मौत हो गई। बाद में पार्क के मैनेजमेंट ने इस बात की पुष्टि कर दी कि शेर हमलों को झेल नहीं पाया और अपनी जान गंवा दी।












Click it and Unblock the Notifications