इंटरनेट पर वायरल हुईं पीठ पर बच्चों को घुमाते हुए हंस की तस्वीरें, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक

नई दिल्ली, जून 11: सोशल मीडिया पर इन दिनों हंस और उसके बच्चों की दिल को छू जाने वाली तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नर हंस की पीठ पर उसके छह बच्चे बैठे दिख रहे हैं। इस तस्वीर के पीछे की कहानी और भी भावुक कर देने वाली है। दरअसल मादा हंस की मौत के बाद नर हंस अपने बच्चों को अपनी पीठ पर बैठाकर घूम रहा है। फोटोग्राफर मैथ्यू राइफमैन ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं।

पापा हंस की ये तस्वीरें बोस्टन की हैं

पापा हंस की ये तस्वीरें बोस्टन की हैं

हंस मां के निधन के बाद अपने बच्चों को अपने पंखों के बीच ले जाते हंस पिता की तस्वीरों ने कई लोगों के दिलों को मोहित कर लिया है। राइफमैन की पोस्ट के अनुसार, छह स्वस्थ हंस बच्चों को जन्म देने के तुरंत बाद मां हंस की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई। तभी से हंस पिता बच्चों की देखभाल करता नजर आ रहा है। पापा हंस की ये तस्वीरें बोस्टन की हैं। एक बेबी हंस डूब गया जबकि दूसरे को एनिमल कंट्रोल ने रेस्क्यू कर लिया, लेकिन पापा हंस को उसकी हालत पर छोड़ दिया गया।

फोटोग्राफर मैथ्यू रैफमेन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं

फोटोग्राफर मैथ्यू रैफमेन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं

फोटोग्राफर मैथ्यू रैफमेन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें दिख रहा है कि तीन बेबी हंस अपने पापा हंस के पंखों के बीच में बैठकर घूम रहे हैं जबकि चौथा उनके पीछे-पीछे पानी में चल रहा है। इस नजारे का वीडियो का भी ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। द बोस्टन ग्लोब के अनुसार, 'टू किल ए मॉकिंगबर्ड' उपन्यास में विधवा एटिकस फिंच के बाद, पिता हंस को एटिकस करार दिया गया है।

तस्वीरों को शेयर करते हुए लोग पापा हंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं

तस्वीरों को शेयर करते हुए लोग पापा हंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं

तस्वीरों को कई प्लेटफॉर्म पर रीपोस्ट किया गया है। बोस्टन के लोगों के बीच ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते हुए लोग पापा हंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। CBS बोस्टन न्यूज की रिपोर्टर ने भी वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। न्यू इंग्लैंड वाइल्डलाइफ सेंटर के एक पशु चिकित्सक ग्रेग मर्ट्ज़ ने द बोस्टन ग्लोब को बताया, "एक हंस जो एक साथी को खो देता है, वह उदास और अकेला हो सकता है, और खुद को दूर खींच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+