Video: नहीं थम रहा युवाओं में हार्ट अटैक का मामला, एक की डांस तो दूसरे की बॉलिंग करते वक्त मौत

युवाओं अचानक हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक शोध के मुताबिक कोरोना के बाद ऐसी स्थिति सबसे अधिक देखी गई। ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना फिर से सामने आई है।

Heart failure in youth

Heart failure in youth: गुजरात में उस वक्त एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जब क्रिकेट के मैदान पर एक खिलाड़ी अचनाक गिर गया। गिरने के बाद कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वसंत राठौर के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को शादी के उत्सव पर डांस करते देखा जा सकता है। लेकिन अगले क्षण वो स्टेज पर ही गिर जाता है और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो जाती है।

रविवार को क्रिकेट लवर के लिए बुरी खबर आई। गुजरात के अहमदाबाद के भदज में क्रिकेट खेलते वाक्त मैदान में ही एक क्रिकेटर की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। दरअसल, खिलाड़ी बॉलिंग करते वक्त अचानक ग्राउंड में बैठ गया। बैठते ही वो जमीन पर लेटा और उसकी मौत हो गई।

मृतक खिलाडी की पहचान वसंत राठौर के रूप में की गई है। क्रिकेट खेलने के साथ वसंत गुजरात में सरकारी कर्मचारी भी थे। उनकी नियुक्ति जीएसटी विभाग में क्‍लर्क के पोस्ट पर थे। ये क्रिकेट प्रतियोगिता विभागीय स्तर पर आयोजित की गई थी। मैच डेंटल कॉलेज के ग्राउंड पर हो रहा था।

वहीं एक अन्य मामला तेलंगाना में सामने आया। जब 19 साल के एक युवक की मौत हो गई। रिपोर्टस् के मुताबिक युवक नांदेड जिले के किनवट तहसील के शिवनी का रहने वाला था। युवक का नाम मुत्तन्ना जमगेवाड़ था। वो अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने तेलंगाना के पारडी गांव गया था।

शनिवार देर रात शादी में तेलुगु फिल्म के गाने पर मुत्तन्ना डांस कर रहा था। इस दौरान वो अचानक गिर जाता है। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि मुत्तन्ना मस्ती में डांस कर रहा है। लेकिन अगले ही पल वो अचानक उसका शरीर ढीला पड़ते ही वो मुंह के बल जा गिरता है। गिरने के तुरंत बाद ही उसे उठाने का प्रयास किया गया लेकिन वो उठ नहीं पाया। मुत्तन्ना को जब नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया तो जांच के बाद डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+