Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हे प्रभु! ये क्या हुआ? २६-26 में दूल्हे के घरवाले हो गए कंफ्यूज, लड़की के घर एक दिन पहले लेकर पहुंच गए बारात

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद से शादी विवाह का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। हमीरपुर जनपद में शादी की तिथि से एक दिन पहले ही दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया।

दुल्हन के घर कोई तैयारी नहीं हुई थी और एक दिन पहले ही बारात आने की सूचना मिलने के बाद दुल्हन के घर वालों के हाथ पांव फूल गए। इस बारे में दुल्हन के घर वाले जब बारातियों से पूछे तो उन लोगों ने बताया कि इसी दिन शादी तय हुई थी।

he-prabhu-ye-kya-hua-the-grooms-family-got-confused-in-26-and-2

दूल्हे के घर वालों ने कार्ड भी छपवाया था उस कार्ड में भी 26 फरवरी ही प्रिंट था। लेकिन दुल्हन पक्ष द्वारा जो कार्ड छपवाया था उसमें 27 फरवरी प्रिंट था। मामले को समझने के बाद पता चला कि लड़के वालों ने हिंदी के 26 (सत्ताईस) को अंग्रेजी का 26 (छब्बीस) समझ लिया।

बस इतनी सी गलती के चलते पूरा मामला उलझ गया। यह भी बात सामने आई कि शादी की तिथि तय करते समय जब तारीख लिखा गया था, उस समय हिंदी में ही लिखा गया था और यहीं से दूल्हे पक्ष से मिस्टेक हुई।

दरअसल, यह पूरा मामला हमीरपुर जनपद के सिरकाेढ़ी गांव का है। यहां के रहने वाले स्व. रामफल अनुरागी की बेटी रेखा की शादी सदर कोतवाली के पारा पुरवा गांव के बेटाराम के साथ तय हुई थी। तय तिथि से एक दिन पहले बारात आने के बाद लोग हैरान रह गए।

हालांकि संभ्रांत लोगों ने इस मामले का हल निकाला। क्योंकि लड़की के घर वाले 27 फरवरी को मानकर ही तैयारी कर रहे थे ऐसे में बारात पक्ष के अधिकतर लोगों को वापस लौटा दिया गया जबकि दूल्हे और उसके कुछ रिश्तेदारों को रोक लिया गया।

रोकने के बाद मंगलवार को हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई गई। शादी संपन्न होने के बाद मंगलवार शाम दूल्हा दुल्हन की विदाई करवाते हुए अपने घर ले गया। वहीं मंगलवार को इस मामले को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+