3 साल के इस बच्चे का करतब देखकर स्पाइडमैन को भूल जाएंगे आप, वीडियो हुआ वायरल
पलक झपकते ही ये बच्चा 10 फुट दीवार पर चढ़ जाता है। खतरनाक स्टंट तो ऐसे करता है मानो उसके लिए ये सब चुटकियों का काम हो।
नई दिल्ली। अगर हम कहे कि 3 साल का बच्चा 10 फुट की दीवार पर चुटकी में चढ़ जाता है तो आप यकीन करेंगे। शायद नहीं, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे है उसे देखने के बाद आपके पसीने छूट जाएंगे। 3 साल का ये बच्चा ऐसे-ऐसे करतब करता है, जिसे देखने के बाद बड़े-बड़ों की हालत खराब हो जाए। ये बच्चा दीवारों पर यूं चढ़ता है मानों उसके लिए सीढ़ी चढ़ने जैसा हो।

पलक झपकते ही बच्चा 10 फुट दीवार पर चढ़ जाता है। खतरनाक स्टंट तो ऐसे करता है मानो उसके लिए ये सब चुटकियों का काम हो। हम बात कर रहे है ईरान की अरात होसिनी की। ईरान के बाबोल में रहने वाली अरात होसिनी महज तीन साल का है और देखने में बेहद क्यूट हैं। उसे देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये इतने खतरनाक स्टंट भी कर सकता है। अरात होसिनी मिनटों में 10 फुट ऊंची दीवार पर ऐसे चढ़ते है जैसे कोई फर्स पर चढ़ रहा हो।
अरात को देखने वाले उसे स्पाइडर मैन कह कर बुलाते है। अरात जिम में एक्सरसाइज स्टंट इतने बखूबी से करता है कि देखने वाले दंग रह जाए। अपने पिता की देखरेख में उसके इन करतब का एक के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है। उसके पिता ने अरात के करतब का वीडियो बनाकर उसे इस्टाग्राम पर डाला, जो अब तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियोज को देखने वाले अपनी दांतों तले उंगलियां बा रहे है। देखिए तीन साल के अरात का ये हैरान कर देने वाला वीडियो...
A post shared by Arat Hosseini (@arat.gym) on
A post shared by Arat Hosseini (@arat.gym) on












Click it and Unblock the Notifications